छत्तीसगढ़ - पौष्टिक चिक्की खाने के बाद 25 छात्रों की तबियत बिगड़ी , ईलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पौष्टिक चिक्की खाने के बाद 25 छात्रों की तबियत बिगड़ी , ईलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
दुर्ग 09 दिसम्बर 2021 - जिला मुख्यालय दुर्ग से सात किमी दूर कोलिहापुरी प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले करीब 25 बच्चे स्कूल से दिए गए पौष्टिक चिक्की खाने के बाद बीमार पड़ गए। चिक्की खाने के बाद थोड़ी देर बाद बच्चों ने बताया कि उनके पेट में दर्द हो रहा है। बारी-बारी से सभी बच्चे इसी तरह की समस्या बताने लगे। 

चिक्की खाने के बाद बीमार हुए बच्चों को स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह 11 बजे के आसपास दोपहर में खाने की छुट्टी के समय स्कूल की ओर से बच्चों को चिक्की दी गई थी। सरकारी योजना के तहत पौैष्टिक चिक्की स्कूल के सभी बच्चों को बांटी गई। आधे घंटे के बाद बच्चों ने शिक्षकों से पेट में दर्द होने की समस्या बताई। पहले तो शिक्षकों ने सोचा कोई सामान्य बात होगी। लेकिन थोड़ी देर बाद जितने बच्चों ने चिक्की खाई थी सभी ने पेट में तेज दर्द होने की समस्या बताने लगे।

सरपंच ज्वाला प्रसाद देशमुख ने बताया कि प्रभारी प्रधान पाठक सपना यदु द्वारा जानकारी देने के बाद बच्चों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया l घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल , बीईओ केवी राव सहित अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे।

आरएमओ डॉक्टर अखिलेश यादव ने बताया कि बच्चों का इलाज किया जा रहा है और सभी की स्थिति ठीक है जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पौष्टिक चिक्की की सप्लाई शासन के द्वारा की जाती है l जिले के सभी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में तीन दिन दिया जाता है l मामले में स्कूल प्रबंधन से और जानकारी ली जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH