कोरबा जिले की युवती ने दुर्ग में फाँसी लगा कर की खुदकुशी , खुदकुशी करने से पहले किया था यह काम

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरबा जिले की युवती ने दुर्ग में फाँसी लगा कर की खुदकुशी , खुदकुशी करने से पहले किया था यह काम
दुर्ग 09 दिसम्बर 2021 - दुर्ग जिले में एक नर्स अपने प्रेमी से इतनी खफा हो गई कि उसने मौत को गले लगा लिया। मरने से पहले नर्स ने प्रेमी को वीडियो कॉल किया। उसे धमकाया कि वह अगर उसकी बात नहीं मानेगा तो वह आत्महत्या कर लेगी। इसके बाद उसने प्रेमी के मन में खौफ पैदा करने के लिए सैनिटाइजर पी लिया।

प्रेमी ने मना कर उसे समझाने की कोशिश की तो उसने उसके सामने ही फांसी का फंदा बनाया उसे पंखे से बांधा और देखते ही देखते झूल गई। पुलिस ने घटना स्थल से नर्स का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल में स्क्रीन रिकार्डर के जरिए पूरी घटना को रिकॉर्ड भी किया गया है। मृतका का मोबाइल लॉक है। उसे खुलवाने के लिए भेजा गया है, उसके बाद घटना की सारी सच्चाई पता चल जाएगी।

सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि कोरबा निवासी नीरा कुमारी (24) भिलाई के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वह सुपेला कांट्रैक्टर कॉलोनी के राकेश उर्फ देवानंद के घर में किराए से रहकर ड्यूटी करती थी। उसके साथ आशा नाम की एक रूम पार्टनर भी रहती थी। आशा ने पुलिस को बताया कि नीरा ने 2 दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी ली थी। उसने बताया था कि वह अपने बहन के घर जा रही है और दो दिन बाद आएगी। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे नीरा अपने कमरे में ही थी और उसकी रूम पार्टनर आशा मॉल में ड्यूटी करने चली गई।

जब वह शाम 6 बजे घर लौटी तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने काफी दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला न ही अंदर से कोई आवाज आई। इसके बाद आशा ने खिड़की से झांक कर देखा तो नीरा पंखे से फंदे में झूल रही थी। आशा ने तुरंत इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फंदे से शव को उसे नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पुलिस ने बताया कि मामले में प्रेम संबंध के खटास की बात सामने आने पर उन्होंने प्रेमी से संपर्क किया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने प्रेमी को बुलाया है। प्रेमी से पूछताछ की जा रही है। नर्स ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में उससे पूरी जानकारी ली जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH