देश मे कोरोना कहर है जारी 24 घंटो में संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा , पढ़े 24 घंटे की पूरी अपडेट

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देश मे कोरोना कहर है जारी 24 घंटो में संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा , पढ़े 24 घंटे की पूरी अपडेट
नई दिल्ली 27 जून 2020 - देश मे कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 508953 पहुंच गई है. कोरोना से संक्रमण के कारण देश में अब तक 15685 लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक 295881 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है. महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब तमिलनाडु में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. महाराष्ट्र में एक दिन में 5000 से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई. तमिलनाडु में संक्रमण के 3645 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 3460 नए केस सामने आए हैं.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत ने शुक्रवार को ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया और दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश बन गया. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है ।

कोरोना के मामलों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘वर्ल्डोमीटर’ के मुताबिक, पूरी दुनिया में अभी तक कोरोना संक्रमितों की संख्या  99 लाख के पार हो चुकी है. वहीं अब तक 4 लाख 96 हजार से ज्यादा लोग इसके कारण अपनी जान गंवा चुके हैं. साथ ही 53 लाख से ज्यादा मरीज ठीक भी हो चुके हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 1 लाख 97 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 65 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
देश मे कोरोना कहर है जारी 24 घंटो में संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा , पढ़े 24 घंटे की पूरी अपडेट

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH