भारत में ओमिक्रोन के कुल 21 केस , इस राज्य में सबसे ज्यादा मरीज , पढ़े कँहा कितने मरीज

नई दिल्ली , 06-12-2021 11:34:03 PM
Anil Tamboli
भारत में ओमिक्रोन के कुल 21 केस , इस राज्य में सबसे ज्यादा मरीज , पढ़े कँहा कितने मरीज
नई दिल्ली 06 दिसम्बर 2021 -  भारत में ओमिक्रोन का खौफ बढ़ता जा रहा है। इस मामले में रविवार का दिन बुरा रहा। देश में एक दिन में ओमिक्रोन के 17 मामले मिले है। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई है। रविवार को दक्षिण अफ्रीका से जयपुर आए एक परिवार और उसके संपर्क में आए नौ लोगों में कोरोना का यह नया वैरिएंट पाया गया। इसी तरह महाराष्ट्र के पुणे में भी ओमिक्रोन के 7 मामले मिले। इससे पहले दिन में दिल्ली में भी पहला केस सामने आया है। भारत के 5 राज्यों में ओमिक्रोन पहुंच गया है। सबसे अधिक 9 केस राजस्थान में मिले हैं।

जानिए भारत के किस राज्य में ओमिक्रोन के कितने केस

कर्नाटक: बेंगलुरू में 2 केस
गुजरात: जामनगर में 1 केस
महाराष्ट्र: मुंबई में 1
पुणे में 7 मरीज मिले

राजस्थान के स्वास्थ्य सचिव वैभव गलरिया ने कहा कि जयपुर में एक परिवार के चार सदस्य हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से आए थे। उनके और उनके संपर्क में आए 34 लोगों के नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। इनमें से परिवार के चार सदस्य और उनके संपर्क में पांच अन्य लोगों को ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है। बाकी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

महाराष्ट्र में पुणे में एक और पिंपरी चिंचवाड़ में छह लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है। इनमें नाइजीरिया से लौटी एक महिला, उसकी दो बच्चियां और उसका भाई शामिल है। इसके अलावा पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में फिनलैंड से लौटा एक व्यक्ति भी शामिल है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के मामले बढ़कर आठ हो गए हैं। एक दिन पहले ठाणे के कल्याण-डोंबिवली नगर पालिका क्षेत्र में 23 साल के एक मरीन इंजीरियर को ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया था। उसकी हालत स्थिर बताई गई है और उपचार का भी उस पर असर हो रहा है। मुंबई के धारावी में ओमिक्रोन का एक संदिग्ध मामला भी पाया गया है, जिसके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। यह व्यक्ति तंजानिया से लौटा था।

ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर अत्यधिक जोखिम वाले देशों से लौटे और कोरोना संक्रमित पाए गए 12 लोगों को दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनके नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई थी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि इन्हीं में से 37 वर्षीय एक व्यक्ति में ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है। वह तंजानिया से लौटा था और संक्रमण के हल्के लक्षण पाए जाने पर उसे दो दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

इससे पहले, शनिवार को गुजरात में एक मामला मिला था और उसे एक दिन पहले कर्नाटक में दो मामलों की पुष्टि हुई थी।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
छत्तीसगढ़ - SP ने महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - SP ने महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH