भारत में नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मरीज के सम्पर्क में आए 5 लोग भी निकले कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भारत में नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मरीज के सम्पर्क में आए 5 लोग भी निकले कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली 02 दिसम्बर 2021 - भारत में आज ओमिक्रॉन स्ट्रेन से संक्रमित दो मरीजों की पुष्टि हुई है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन दोनों यात्रियों में से एक के संपर्क में आए पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। 

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ओमिक्रॉन संक्रमित दोनों मरीज एक दूसरे से संबंधित नहीं हैं। एक को पूरी तरह से टीका लगाया गया था और दूसरे को आंशिक रूप से टीका लगाया गया था। शीर्ष सरकार के सूत्रों के अनुसार, 66 वर्षीय रोगी ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी। वहीं, 46 वर्षीय मरीज का यात्रा का कोई इतिहास नहीं रहा है। वह एक हेल्थ वर्कर हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने कहा, ''ओमिक्रॉन से जुड़े सभी मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं। देश और दुनिया भर में ऐसे सभी मामलों में अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं देखा गया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि उसके उभरते सबूतों का अध्ययन किया जा रहा है।'' उन्होंने कहा कि अब तक दुनिया भर के 29 देशों में 373 ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका, इजरायल, जापान जैसे बड़े देश इस लिस्ट में शामिल हैं। 

अब भारत भी इसमें शामिल हो गया है। बीते कई दिनों से भारत में इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही थी और एयरपोर्ट पर सघन जांच हो रही थी। स्वास्थ्य सचिव ने कहा, 'फिलहाल दुनिया भर में कोरोना के केसों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। अकेले यूरोप में बीते एक सप्ताह में दुनिया भर के 70 फीसदी केस पाए गए हैं।' उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में यूरोप में 2.75 लाख नए कोरोना केस मिले हैं। इसके अलावा 31 हजार लोगों की मौत दर्ज की गई है। दरअसल ओमिक्रॉन वैरिएंट के इतर भी यूरोप के देशों के अलावा रूस आदि में भी कोरोना के नए केसों में तेजी देखने को मिल रही थी।

NBT

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH