निर्वाचन कार्य मे लापरवाही बरतना तहसीलदार को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड

बेमेतरा , 01-12-2021 5:39:30 AM
Anil Tamboli
निर्वाचन कार्य मे लापरवाही बरतना तहसीलदार को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड
बेमेतरा 30 नवम्बर 2021 - बेमेतरा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोसकर विलास संदीपान ने एक आदेश जारी कर मोहन लाल झारिया प्रभारी तहसीलदार, थान खम्हरिया एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2021 को निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है। 

कलेक्टर ने निलंबन आदेश में कहा है कि मोहन लाल झरिया द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) अधिनियम 1966 में उल्लेखित प्रावधानों के विपरीत होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

नगर पंचायत थान खम्हरिया के वार्ड क्रमांक 11 में उपचुनाव के लिए प्रभारी तहसीलदार थान खम्हरिया को रिटर्निंग ऑफिसर के रुप मे दायित्व सौंपा गया था। निलंबन अवधि में मोहन लाल झारिया, नायब तहसीलदार का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, जिला बेमेतरा में रखा गया है। 

मोहन लाल झारिया के निलंबन के बाद हेमंत कुमार पैकरा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक तहसीलदार थान खम्हरिया के पद पर पदस्थ किया गया है।
निर्वाचन कार्य मे लापरवाही बरतना तहसीलदार को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH