GPM में दुल्हन वरमाला लेकर करती रही इंतजार , दूल्हा हुआ गर्ल फ्रेंड के साथ फरार ,,

छत्तीसगढ़ , 27-06-2020 1:54:16 AM
Anil Tamboli
GPM में दुल्हन वरमाला लेकर करती रही इंतजार , दूल्हा हुआ गर्ल फ्रेंड के साथ फरार ,,
गौरेला 26 जून 2020 - वरमाला के बाद शादी के मंडप में दुल्हन इंतजार करती रही, और दूल्हा अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया। मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम भदौरा का है।

जानकारी के मुताबिक गौरेला के ग्राम भदौरा निवासी युवती की शादी दोनों पक्षों की रजामंदी से बचरवार ग्राम के युवक दीपक से तय हुई थी। गुरुवार को दूल्हा पक्ष बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा, बारात पहुंचने के बाद जयमाला हुआ। जिसके बाद दूल्हा बहाना मारकर मंडप से भाग गया, और भदौरा ग्राम में किराए पर रहने वाली अपनी प्रेमिका के पास चला गया, रात भर लड़की पक्ष के लोग उसका इंतजार करते रहे, लेकिन वह वापस नहीं आया. वर पक्ष भी बारात लेकर वापस चला गया।

दुल्हन ने सुबह अपने परिजनों को बताया कि दूल्हे ने मंडप में उससे पैसों की मांग की थी, जिसे पूरा नहीं करने पर वो जयमाला के बाद भाग गया और अभी तक वापस नहीं आया।

परिजनों ने बताया, कि मंडप में ही दूल्हे ने दुल्हन से 2 लाख रुपए और 1 बाइक की मांग की थी. जिसे पूरी ना करने से वह युवक मंडप से ही सबको झांसा देकर फरार हो गया. परिजनों ने खोजबीन की, तो पता चला कि दूूल्हा अपनी प्रेमिका के साथ उसी गाँव ने छुपा हुआ है. जैसे ही युवक को इस बात की भनक लगी तो तड़के सुबह अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया ।

बताया जा रहा है कि दूल्हा अपनी प्रेमिका से पहले ही शादी कर चुका है. शादीशुदा होने की बात उसने किसी को नहीं बताई थी. अब दुल्हन के परिजन पूरे मामले की शिकायत थाने में करने की तैयारी में है.

हालांकि पूरी रात दुल्हा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गांव में छुपा था। इसी बीच लड़की के घरवाले को जब इसकी सूचना मिली तो वो उन्हें खोजने निकले, लेकिन भनक लगते दुल्हा वहां से भाग गया। जानकारी अब आ रही है कि प्रेमिका से दुल्हा पहले ही शादी कर चुका था, लिहाजा उसने शादी टालने के लिए ये दहेज वाला हथकंडा अपनाया और मौके से फरार हो गया। अब इस मामले में पुलिस में शिकायत लड़की की तरफ से की जा रही है।
GPM में दुल्हन वरमाला लेकर करती रही इंतजार , दूल्हा हुआ गर्ल फ्रेंड के साथ फरार ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH