एयरटेल , वोडा आइडिया के बाद जियो ने भी दिया तगड़ा झटका , जियो ने प्रीपेड रिचार्ज के दाम 20 फीसदी तक बढ़ाये , देखे रिचार्ज की नई कीमते

नई दिल्ली , 29-11-2021 11:17:03 AM
Anil Tamboli
एयरटेल , वोडा आइडिया के बाद जियो ने भी दिया तगड़ा झटका , जियो ने प्रीपेड रिचार्ज के दाम 20 फीसदी तक बढ़ाये , देखे रिचार्ज की नई कीमते
नई दिल्ली 29 नवम्बर 2021 - जियो ने भी मोबाइल प्रीपेड रिचॉर्ज के दाम बढ़ा दिए हैं. एयरटेल , वोडा - आइडिया के बाद देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने भी ग्राहकों को झटका दिया है. जियो ने प्रीपेड रिचार्ज के दाम 20 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं. एयरटेल ने भी इससे पहले प्रीपेड रिचार्ज के दाम 25 फीसदी तक बढ़ा दिए थे. एयरटेल के नए रेट 26 नवंबर से लागू भी हो गए हैं. रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान के रेट बढ़ा दिए हैं. जियो ने रविवार को नए अनलिमिटेड प्लान की घोषणा की. यह प्रीपेड प्लान 1 दिसंबर से लागू होंगे।

रिलायंस जियो का दावा है कि उसके टैरिफ रेट अब भी सबसे किफायती हैं , जियो के प्लान में 31 से लेकर 480 रुपये तक का इजाफा किया गया है. जियोफोन के लिए विशेष तौर पर लाए गए पुराने 75 रुपये के प्लान की नई कीमत अब 91 रुपये होगी. वहीं अनलिमिटेड प्लान का 129 रुपये वाला टैरिफ प्लान अब 155 रुपये में मिलेगा. एक साल की वैधता वाले प्लान में रेट सबसे ज्यादा बढ़े हैं. पहले यह प्लान 2399 रुपये में प्रीपेड ग्राहकों मिलता था पर अब इसके लिए ग्राहक को 2879 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

रिलायंस जियो के डाटा एड ऑन प्लान के रेट भी बढ़ गए हैं. 6 जीबी वाला 51 रुपये के प्लान के लिए अब 61 रुपये  और 101 वाले 12 जीबी वाले एडऑन प्लान के लिए अब 121 रुपये लगेंगे. सबसे बड़ा 50 जीबी वाला प्लान भी अब 50 रुपये महंगा हो कर 301 रुपये का हो गया है. 

वोडा-आइडिया के ग्राहकों को 79 रुपये का प्लान 99 रुपये में मिलेगा. 149 वाला प्लान 179 रुपये में और 1,498 वाला प्रीपेड प्लान अब 1,799 रुपये में रिचार्ज कराना होगा. 2,399 रुपये वाला प्लान अब 2,899 रुपये का हो गया है. डेटा टॉपअप की बात करें तो 48 रुपये का टॉप अप अब 58 रुपये में मिलेगा. 98 रुपये का प्लान 118 रुपये और 251 रुपये का टॉपअप 298 का कर दिया गया है. 351 वाले प्लान के लिए सीधे 418 रुपये खर्च करने होंगे.

एयरटेल के नए प्रीपेड टैरिफ 26 नवंबर से लागू हो गए हैं. ग्राहकों को जो 79 रुपये का प्लान मिलता है वो अब 25 फीसदी इजाफे के साथ 99 रुपये का हो गया. 149 रुपये के प्लान के लिए अब 179 रुपये चुकाने होंगे. 1,498 रुपये का प्लान अब 1799 रुपये में रिचार्ज होगा. वहीं, 2,498 रुपये का प्लान अब महंगा होकर 2,999 रुपये में मिलेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH