कोरोना के नए वैरिएंट B.1.1.529 का हो गया नामकरण , जाने क्या है नए वैरिएंट का नाम और किसने किया नामकरण

नई दिल्ली , 28-11-2021 3:45:53 AM
Anil Tamboli
कोरोना के नए वैरिएंट B.1.1.529 का हो गया नामकरण , जाने क्या है नए वैरिएंट का नाम और किसने किया नामकरण
नई दिल्ली 27 नवम्बर 2021 - दुनिया भर में कोरोना वायरस का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। अमेरिकी और यूरोपीय देश कोरोना की चौथी से पांचवीं लहर का सामना कर रहे हैं। वहीं अफ्रीका देश बोत्सवाना में मिले कोरोना के नया B.1.1.529 वैरिएंट का नामकरण हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वैरिएंट का नाम ओमिक्रॉन 
(Omicron) रखा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को इस वैरिएंट पर चर्चा के लिए बैठक रखी थी, जहां इस कोरोना के प्रकार को नाम दिया गया। इस कोरोना वैरिएंट का नाम भी ग्रीक अल्फाबेट के आधार पर रखा गया है। इससे पहले दिसंबर 2020 के अंत में दुनिया भर में तबाई मचाने वाला डेल्टा वैरिएंट का नाम भी WHO ने रखा था जिसे चिंता के एक प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया गया था।

कोरोना महामारी के बाद दुनिया भर में आज कल कोरोना को अल्फा , बीटा , गामा , डेल्टा आदि वेरिएंट के नाम से जानते हैं। लेकिन ये नाम ऐसे नहीं रखे जा रहे। ये नाम ग्रीक की प्राचीन वर्णमाला से लिए जा रहे हैं। 

पिछले साल दिसंबर में ब्रिटेन में कोरोना के नए वेरिएंट का पता चला था। इसका नाम ग्रीक वर्णमाला के पहले अक्षर से लिया गया था। इसके बाद बीटा , गामा और डेल्टा वेरिएंट भी आ गए, अब डब्ल्यूएचओ ने नए वैरिएंट का नाम ग्रीक अक्षर ओमिक्रॉन पर रखा है।

अफ्रीकी देश बोत्सवाना में मिला कोरोना का नया B.1.1.529 वैरिएंट कितना खतरनाक होगा, यह कहना अभी मुश्किल है। हालांकि, एक्सपर्ट्स की मानें तो यह अब तक का सबसे ज्यादा म्यूटेटेड वैरिएंट है। यानी यह चीन में पाए गए कोरोना के आधारभूत स्वरूप का सबसे परिष्कृत रूप है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वैरिएंट में 30 म्यूटेशन पाए गए हैं। यह डेल्टा के मुकाबले करीब दो गुना म्यूटेशन हैं।

दक्षिण अफ्रीका में इसके पहले कुछ केस सामने आने के बाद एक दिन के अंदर ही यहां संक्रमण दर 93 फीसदी तक बढ़ गई है। स्थानीय वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना का यह वैरिएंट अब तक दक्षिण अफ्रीका के नौ प्रांतों में फैल चुका है और इसके ज्यादातर शिकार युवा हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
छत्तीसगढ़ - SP ने महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - SP ने महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH