छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत

धमतरी , 01-05-2026 3:47:48 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत

धमतरी 01 मई 2026 -  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना उस समय हुई जब एक अन्य बाइक सवार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के जय स्तंभ चौक निवासी लालचंद नायक (52) अपनी पत्नी कुसुम नायक (49) के साथ रायपुर से धमतरी आयुर्वेदिक दवा लेने आए थे। जब वे सेमरा मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाईक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद लालचंद नायक को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी कुसुम नायक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आरोपी बाइक चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पीछे से आ रही बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह टक्कर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर

छत्तीसगढ़ - SP ने महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर

छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH