दुुनिया भर में फैलने लगा है दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट , इजरायल में मिला पहला केस , कई देशों ने यात्रा पर लगाया बैन

नई दिल्ली , 27-11-2021 10:16:54 AM
Anil Tamboli
दुुनिया भर में फैलने लगा है दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट , इजरायल में मिला पहला केस , कई देशों ने यात्रा पर लगाया बैन
नई दिल्ली 26 नवम्बर 2021 - दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के B.1.1.529 वैरिएंट ने दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया है। अभी दुनिया भर के देश इससे सावधान भी नहीं हुए थे, कि इसने फैलना शुरु कर दिया। इजरायल में इस खतरनाक नए वेरिएंट का पहला मामला दर्ज किया गया है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मलावी (अफ्रीकी देश) से यात्रा करके आए एक व्यक्ति को नए वेरिएंट से पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा दो अन्य यात्रियों का भी इससे संक्रमित होने का संदेह है। परेशानी की बात ये है कि संक्रमित लोगों का कोविड टीकाकरण पूरा हो चुका था। इजरायल के प्रधानमंत्री ने ताजा हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हम एक आपातकालीन स्थिति के मुहाने पर हैं। आपको बता दें कि इजरायल दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से है, जिसने सबसे पहले लगभग 100 फीसदी आबादी का कोविड वैक्सीशन लक्ष्य हासिल कर लिया है।

नए वेरिएंट का पता चलने के फौरन बाद इजरायल ने सात अफ्रीकी देशों के यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया। इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett) और स्वास्थ्य मंत्री नित्जन होर्विट्ज (Nitzan Horwitz) ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका, लेसोथो, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, मोजाम्बिक, नामीबिया और इस्वातिनी को ‘रेड लिस्ट’ वाले देशों के तौर पर सूचीबद्ध करने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा है, ‘इन देशों के लोग इजरायल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।’ वहीं इन देशों की यात्राओं से स्वदेश लौटने वाले इजरायली नागरिकों को सात दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा, फिर भले ही उनका पूरा टीकाकरण हो गया हो। इन लोगों का क्वारंटीन तभी खत्म होगा, जब इनकी पीसीआर रिपोर्ट दो बार निगेटिव आएगी।

इटली ने नए कोविड वेरिएंट (COVID-19 New Variant) से बचाव के लिए दक्षिणी अफ्रीका से आने वाले लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्रतिबंध उन लोगों के प्रवेश पर है, जो दो सप्ताह के भीतर दक्षिण अफ्रीका, लेसोथो, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, मोजाम्बिक, नामीबिया या स्वाजीलैंड की यात्रा पर गए हैं। उधर, यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन (Ursula von der Leyen) ने भी एक बयान में कहा कि उन्होंने ‘सदस्य देशों को दक्षिण अफ्रीका से हवाई यात्रा रोकने का प्रस्ताव दिया है।’ जर्मनी और ऑस्ट्रिया भी उन लोगों के लिए सीमा बंद करनेवाले हैं, जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और 6 अन्य देशों में गए हैं। उधऱ फ्रांस ने दक्षिण अफ्रीका से आनेवाली सभी फ्लाइट्स पर 48 घंटे के लिए रोक लगा दी है।

B.1.1.529 वेरिएंट को लेकर दुनिया भर की चिंताओं के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को एक विशेष बैठक बुलाई थी। इस बैठक में फैसला लिया गया कि बहुत अधिक बदलाव से विकसित हुए इस वेरिएंट को ‘चिंतित करने वाले वेरिएंट’ (Variant of Concern) की सूची में डाला जाए या नहीं। संगठन की एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह वेरिएंट सबसे अधिक बदलाव की वजह से उत्पन्न हुआ है, और इस वजह से खतरनाक हो सकता है।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
छत्तीसगढ़ - SP ने महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - SP ने महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH