सबसे गरीब राज्यों में बिहार , झारखंड और यूपी टॉप पर , तमिलनाडु और पंजाब सबसे अमीर - नीति आयोग

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सबसे गरीब राज्यों में बिहार , झारखंड और यूपी टॉप पर , तमिलनाडु और पंजाब सबसे अमीर - नीति आयोग
नई दिल्ली 26 नवम्बर 2021 - नीति आयोग (Niti Aayog) के बहुआयामी गरीबी सूचकांक (Multidimensional Poverty Index) के अनुसार बिहार , झारखंड , उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश और मेघालय देश के सबसे गरीब प्रदेशों के रूप में उभरे हैं। बिहार में 50% से अधिक आबादी गरीब है। आयोग द्वारा जारी किए गए इंडेक्स से पता चलता है कि बिहार की 51.9% आबादी गरीब है। इसके बाद झारखंड में 42.16%, उत्तर प्रदेश में 37.79%, मध्य प्रदेश में 36.65%, मेघालय और असम में 32.67% आबादी गरीब हैं।

इन राज्यों में गरीबी कम

केरल की आबादी का सिर्फ 0.71% हिस्सा गरीब है। इसके बाद गोवा में 3.76%, सिक्किम में 3.82%, तमिलनाडु में 4.89% और पंजाब में 5.59% आबादी ही गरीब है। केंद्र शासित प्रदेशों में पुडुचेरी 1.72%, लक्षद्वीप 1.82%, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 4.30%, दिल्ली 4.79% और चंडीगढ़ 5.97% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है।

रिपोर्ट में इन बातों का रखा गया ध्यान

नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2015-16 के आधार पर विकसित गरीबी की बहुआयामीता क्षेत्रीय नीतियों और निर्माण की सुविधा प्रदान करेगी, जो यह सुनिश्चित करने में योगदान करती है कि कोई भी पीछे न रहे। रिपोर्ट में कहा गया, 'सतत विकास लक्ष्यों के साथ गरीबी में जीवन यापन करने वाले सभी उम्र के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के अनुपात को कम करना है।'

आयोग ने कहा कि राष्ट्रीय गणना करते समय वैश्विक एमपीआई के 10 संकेतकों को बरकरार रखा गया है। यह कार्यप्रणाली और रैंकिंग के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है। देश में एमपीआई में तीन समान आयामों- स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर का मूल्यांकन किया जाता है। इसका आकलन पोषण, बाल और किशोर मृत्यु दर, स्कूली शिक्षा के वर्ष, स्कूल में उपस्थिति, खाना पकाने के ईंधन, स्वच्छता, पीने का पानी, बिजली, आवास, संपत्ति और बैंक खाते जैसे संकेतकों के जरिए किया जाता है।

ND 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH