हवा में फैला जहरीली गैस , आँखों मे जलन और सांस लेने में तकलीफ होने पर लोगो को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हवा में फैला जहरीली गैस , आँखों मे जलन और सांस लेने में तकलीफ होने पर लोगो को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती
नई दिल्‍ली 25 नवम्बर 2021 - राजधानी दिल्‍ली के आर के पुरम के एकता विहार में बीती रात उस समय दहशत फैल गयी जब किसी ने ये अफवाह फैला दी कि बगल के सीआरपीएफ (CRPF) या एनएसजी (NSG) कैम्प से जहरीली गैस (Poisonous Gas) छोड़ी गयी है. इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और लोगों की आंखों में जलन होने लगी थी. यही नहीं, लोग अपने-अपने घरों से बदहवास होकर बाहर सड़कों पर आकर खड़े हो गए. किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है. जबकि स्‍थानीय लोगों ने बताया कि गैस से कई लोग बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया. हालांकि डीसीपी गौरव शर्मा ने 7 लोगों को सफदरजंग हॉस्पिटल में कैट्स एम्बुलेंस और पीसीआर द्वारा ले जाने की पुष्टि की है।

वहीं, सूचना मिलने पर कई समाजसेवी घटना स्‍थल पर पहुंचे और लोगों को मास्क दिए, ताकि जहरीली गैस से लोगों को सांस लेने मे दिक्कत ना हो. इसके बाद दिल्‍ली पुलिस को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय थाने के एसएचओ अपने दल बल के साथ पहुंच गए. कोई हादसा ना हो इसके लिए दो फायर की गाड़ियां और लगभग 6 एम्बुलेंस भी पहुंच गयी. वहीं, डीडीएमए की टीम भी घटना स्‍थल पर पहुंची थी।

दिल्‍ली पुलिस मौके पर पहुंचकर सीआरपीएफ और एनएसजी कैम्प में जाकर जांच की, लेकिन वहां से कोई गैस लीक होने की बात से इनकार किया गया है. यह मामला बीती रात तब सामने आया जब लोग खाना खाकर सोने की तैयारी में थे, लेकिन इसके बाद लोग दहशत में रहे और बाहर सड़कों पर ही जमे रहे. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने कहा कि एकता विहार क्षेत्र में न किसी गैस सिलेंडर में आग लगी और न ही कहीं से धुंआ निकला है. पुलिस अभी भी जांच में जुटी हुई है कि आखिर ये गैस लीक कहां से हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH