नाबालिग को बालिग होने पर शादी करने का झाँसा दे कर 05 साल तक किया रेप , और जब नाबालिग बालिग हुई तब शादी से किया इंकार , FIR दर्ज

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग को बालिग होने पर शादी करने का झाँसा दे कर 05 साल तक किया रेप , और जब नाबालिग बालिग हुई तब शादी से किया इंकार , FIR दर्ज
दुर्ग 24 नवम्बर 2021 - दुर्ग में एक युवती ने युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। युवती ने बताया की आरोपी बालिग होने पर शादी करने की बात कह कर 5 सालों तक लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब जब वह बालिग हो गई और शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती सीधे छावनी थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है।

छावनी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी अशफाक अली खुर्सीपार थाना अंतर्गत गौतम नगर का रहने वाला है। अशफाक ने 5 साल पहले एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके साथ शादी करने की बात कही। जब लड़की उसके प्रलोभन में आ गई तो वह अपने घर ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद से बालिग होने पर उसके साथ शादी करने का वादा कर लगातार संबंध बनाता रहा। 

जैसे ही लड़की बालिग हुई तो उसने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाया। आरोपी ने कई बार उसे टाला, लेकिन जब लड़की जिद पर आ गई तो प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस जब तक मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने जाती वह घर से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH