छत्तीसगढ़ - छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या , गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर भी किया हमला

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या , गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर भी किया हमला
बिलासपुर 23 नवंबर 2021 - बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की मामूली बात पर हँसिया मार हत्या कर दी। मौके पर आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भी आरोपी ने हमला किया है जिसमें एक आरक्षक को गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जरहाभाटा डल्ला गली में रहने वाला मनोज कुर्रे अक्सर सिंधी कॉलोनी गुरुद्वारे से खाना लाकर खाता था, जिसकी वजह से घर में बना खाना बेकार हो जाता था जिसे फेंकना पड़ता था आज मनोज एक बार फिर सिंधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे से खाना लाकर खा रहा था।

इतने में उसका छोटा भाई विजय कुर्रे मौके पर पहुंचा और उसने कहा कि, तुम ऐसे भीखमंगे की तरह खाना लाकर खाते हो और घर का खाना बर्बाद होता है।भाई के इतना कहते ही दोनों भाइयों में विवाद हो गया और गुस्से में आकर छोटे भाई विजय कुर्रे ने बड़े भाई को पास में ही रखे हंसिये से सिर पर वार कर दिया जिसके बाद मनोज कुर्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे में बैठे हत्या के आरोपी विजय को समझाइश देते हुए आत्मसमर्पण के लिए कहा बार बार आत्मसमर्पण के लिए कहने के बावजूद भी बौखलाए विजय ने पुलिस पर ही हमला कर दिया और दोनों हाथों में रखे हंसिए से ताबड़तोड़ वार करने लगा जिसमें थाना प्रभारी शनिप रात्रे की जान बाल-बाल बच गई है।

आरोपी ने हथियार फेंक कर पुलिस पर हमला किया जिसमें सिविल लाइन थाना में पदस्थ आरक्षक शिव कुमार जोगी के सिर पर गंभीर चोटें आई है।घायल पुलिस कर्मी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया है काफी मसक्कत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अलग अलग धाराओं पर आगे की कार्यवाही कर रही है।
छत्तीसगढ़ - छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या , गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर भी किया हमला

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH