कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की हत्या के तीन आरोपी जांजगीर चाम्पा जिले से गिरफ्तार , आज हो सकता है मामले का खुलासा

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की हत्या के तीन आरोपी जांजगीर चाम्पा जिले से गिरफ्तार , आज हो सकता है मामले का खुलासा
दुर्ग 22 नवम्बर 2021 - भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र हथखोज वार्ड-2 के कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस सोमवार को कर सकती है। पुलिस ने हत्या में शामिल 3 आरोपियों को जांजगीर-चांपा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य एक आरोपी को भिलाई से ही पकड़ा गया है। हालांकि, वारदात को किस वजह से अंजाम दिया गया है। यह पुलिस ने अभी नहीं बताया है।

15 नवंबर की रात 9.30 बजे हथखोज बंधवा तालाब में मंदिर के पास वहीं के पार्षद सूरज बंछोर की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। सूराज को धारदार हथियार से पीट-पीटकर मारा गया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। पार्षद का शव तालाब के पास ही मिला था। वीवीआईपी क्षेत्र में जुआ खिलाए जाने और वहीं पर कांग्रेसी पार्षद की हत्या के बाद दुर्ग पुलिस काफी दबाव में थी।

सीएम और गृहमंत्री ने भी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। सूरज की हत्या मामले में जुआ खेलने-खिलाने और लेन-देन का विवाद भी सामने आया था। मौके से पुलिस ने ताश के पत्ते और शराब की बोतलें भी बरामद की थी।

पुलिस की कई टीमों ने मिलकर 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की थी। आखिरकार पुलिस को हत्यारों के बारे में पता चल गया कि हत्या दीनानाथ उर्फ दीनू पाल , पुरुषोत्तम उर्फ बूढ़ा भूरा और लोकेश ने मिलकर की है। पुरुषोत्तम और दीनानाथ दोनों खुर्सीपार के रहने वाले हैं। वहीं भूरा सुरडूम और लोकेश हथखोज का ही रहने वाला है।

वारदात को अंजाम देने के बाद दीनानाथ , पुरुषोत्तम और भूरा बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। आखिरकार पुलिस ने तीनों को जांजगीर से गिरफ्तार कर लिया है। लोकेश को पुलिस ने भिलाई से पहले ही पकड़ लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हत्या की वजह रंगदारी, पुरानी रंजिश या फिर और कुछ और है इसका खुलासा पुलिस सोमवार को कर सकती है।

गांव के लोगों से पूछताछ में पता चला कि सूरज बंछोर का अपने क्षेत्र में वर्चस्व था। वह रंगदारी के साथ-साथ क्रिकेट टीम टाइगर इलेवन के लिए फाइनेंस भी करता था। उसकी यह टीम गोवा, मुंबई, भोपाल और नागपुर जैसे बड़े शहरों तक में भी खेली है। पुलिस ने जब इस क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से पूछताछ की तो उन्हें हत्या का पुख्ता क्लू मिला।

डेढ़ साल पहले खुर्सीपार के रहने वाले बदमाश से सूरज का काफी विवाद हो गया था। उसी विवाद के बाद से दोनों में रंजिश थी। इन्हीं चार आरोपियों में से एक आरोपी ने दिवाली के 10 दिन पहले बैकुंठधाम के एक जुआरी से संपर्क कर कट्टा मांगा था, लेकिन उसने देने से मना कर दिया था।

इसके बाद आरोपियों ने मिलकर 15 नवंबर की रात को कांग्रेस पार्षद की हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के दिन जब इन आरोपियों का लोकेशन ट्रैस किया तो घटनास्थल पर इनकी लोकेशन मिली था, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH