मोबाइल नंबर लिखा हुआ कागज का एक टुकड़ा लिए प्रेमी की तलाश में गाँव से शहर आ गई युवती फिर हुआ यह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मोबाइल नंबर लिखा हुआ कागज का एक टुकड़ा लिए प्रेमी की तलाश में गाँव से शहर आ गई युवती फिर हुआ यह
दमोह 21 नवम्बर 2021 - हाथ में मोबाइल नंबर लिखा एक कागज का टुकड़ा लिए दमोह की सड़कों पर भटकती एक युवती अपने प्रेमी को तलाश रही थी। उसका एक ही सपना है कि वह अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताए। दरअसल छतरपुर जिले के एक गांव की युवती का एक साल पहले दमोह के किसी युवक से प्यार हो गया। साल भर दोनों बातें भी करते रहे।

इस दौरान दोनों ने शादी करना भी तय कर लिया, लेकिन बाद में युवक बहाने बनाने लगा। तब युवती दमोह आ पहुंची। उसने बताया कि प्रेमी ने उससे कहा था कि वह दमोह आ जाए, दोनों शादी करके कहीं चले जाएंगे। युवती ने प्रेमी पर भरोसा कि या और वह शनिवार को दमोह पहुंच गई। दमोह पहुंचने पर उसने प्रेमी को फोन लगाया। पहले तो उसने आने की बात कही, लेकिन उसके बाद ना तो उसने फोन उठाया और ना ही उससे मिलने आया।

शनिवार शाम कोतवाली चौराहे पर युवती एक दुकान में बैठी थी। मीडियाकर्मियों के पूछने पर उसने अपनी आप बीती सुनाई। जब उससे कहा कि वह पुलिस के पास जाकर मदद मांगे तो उसने कहा कि पुलिस उसकी नहीं सुन रही। उसने यह भी कहा कि जब तक उसका प्रेमी नहीं मिलेगा वह यहां से नहीं जाएगी।

मीडियाकर्मियों ने युवती को महिला पुलिस थाने भेजा, जहां पर महिला थाना प्रभारी ने युवती के उसके घर के बताए पते के आधार पर गांव के सरपंच से संपर्क किया। सरपंच ने युवती के स्वजनों से उसकी बात कराई। तब पता चला कि परिवार के लोग उसे दो दिन से खोज रहे हैं। स्वजन ने कहा कि वह रविवार सुबह अपनी बेटी को लेने वहां पहुंच जाएंगे रात में युवती को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। रविवार दोपहर छतरपुर से युवती की बहनें दमोह पहुंचीं जहां से उसे वापस घर ले गईं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया
जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल
जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल
छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन की शुरुआत, इस टोल फ्री नंबर पर फोन करके दर्ज करा सकते है शिकायत
छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन की शुरुआत, इस टोल फ्री नंबर पर फोन करके दर्ज करा सकते है शिकायत
छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, कई जिलों में सुबह से छाए हुए है बादल, मौसम विभाग ने कही यह बात..
छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, कई जिलों में सुबह से छाए हुए है बादल, मौसम विभाग ने कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - घर से नाराज होकर भागी नाबालिग हुई गैंगरेप का शिकार, मदद करने के बहाने मददगार दोस्तों के साथ ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - घर से नाराज होकर भागी नाबालिग हुई गैंगरेप का शिकार, मदद करने के बहाने मददगार दोस्तों के साथ ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने बाईक सवार को कुचला, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने बाईक सवार को कुचला, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - इतवारी गोंदिया पैसेंजर सहित कई मेमू लोकल ट्रेनें रद्द, देखे रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - इतवारी गोंदिया पैसेंजर सहित कई मेमू लोकल ट्रेनें रद्द, देखे रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
दामाद को दिल दे बैठी सास, फिर कोर्ट में जाकर की शादी, अब लोगो से कर रहे है यह अपील..
दामाद को दिल दे बैठी सास, फिर कोर्ट में जाकर की शादी, अब लोगो से कर रहे है यह अपील..
छत्तीसगढ़ - महिला पंच की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महिला पंच की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH