माओवादियों ने रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाया , हावड़ा से बिलासपुर आने वाली ट्रेनों के थमें पहिए

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
माओवादियों ने रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाया , हावड़ा से बिलासपुर आने वाली ट्रेनों के थमें पहिए
बिलासपुर 20 नवम्बर 2021 - चक्रधपुर रेल मंडल के सोनुवा व लोटापहाड़ा के बीच में माओवादियों ने शुक्रवार की रात दो बजे ट्रैक में विस्फोट किया। इस घटना से ट्रेन या यात्री तो हताहत नहीं हुए पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। सुबह हावड़ा से रायगढ़, बिलासपुर व रायपुर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें अभी तक नहीं पहुंची। इसके चलते यात्री परेशान है। हालांकि रेलवे को उम्मीद है कि ट्रेनें शाम तक पहुंच जाएंगी।

यह घटना हावड़ा- मुंबई मेल के गुजरने के तुरंत बाद हुई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। ट्रेनों को यथावत जगहों पर रोक दी गई। इनमें हावड़ा- पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस, हावड़ा- मुंबई सरमसता एक्सप्रेस, हावड़ा- हापा एक्सप्रेस, हावड़ा- अहमदाबाद एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें शामिल है। बताया जा रहा है बिलासपुर स्टेशन से होते हुए हावड़ा जाने वाली ट्रेनों के पहिए भी अलग- अलग स्टेशनों में थमे हुए हैं।

डाउन मुंबई - हावड़ा मेल को सोनुवा-लोटापहाड़ के बीच आसनतलिया गांव के पास सुनसान जगहों पर खड़ी कर दी गई। गीतांजलि ट्रेन भी प्रभावित हुई। शनिवार की सुबह हावड़ा से केवल मेल बिलासपुर पहुंची पर भी करीब दो घंटे देरी से सुबह 9:15 बजे। इस ट्रेन में जिनका रिजर्वेशन था ऐसे यात्री तो रवाना हो गए। पर इसकी बाद की ट्रेनों के यात्री स्टेशन में इंतजार करते रहे।

ट्रेनें अब तक बिलासपुर नहीं पहुंची है। हालांकि यात्री बार- बार स्टेशन मास्टर व पूछताछ केंद्र पहुंचकर ट्रेनों की देरी और आगमन के संबंध में जानकारी ले रहे हैं। लेकिन उन्हें संतोषप्रद जवाब नहीं मिल पा रहा है। हालांकि एक संभावना जरुर जताई जा रही है कि ट्रेनें शाम तक बिलासपुर पहुंचेंगी। इस लेटलतीफी का असर वापसी में भी बढ़ेगा। कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल की जा सकती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH