देर रात अकलतरा और नैला स्टेसन के बीच अहमदाबाद एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग , यात्रियों में मची अफरा तफरी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देर रात अकलतरा और नैला स्टेसन के बीच अहमदाबाद एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग , यात्रियों में मची अफरा तफरी
बिलासपुर 19 नवम्बर 2021 - अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में बुधवार की देर रात एसी कोच के पैनल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चिंगारी के साथ धुआं उठने पर स्मोक फायर डिटेक्टर से जांच की। इसके बाद सायरन बजने लगा। यात्रियों की नींद खुलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि तब तक एसी मैकेनिक व टीटीई पहुंच गए थे। चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी गई और कोच के यात्रियों को उतारा गया। अग्निश्मन यंत्र से आग बुझाई गई। इसके चलते ट्रेन विलंब से रवाना हुई।

यह घटना अकलतरा व नैला रेलवे स्टेशन के बीच की है। यह ट्रेन बिलासपुर में रात 1:45 पहुंची। तय समय तक ठहरने के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर बढ़ रही थी। यात्री भी अपनी-अपनी बर्थ में गहरी नींद में सो रहे थे। अकलतरा स्टेशन पार होते ही अचानक बी-1 कोच के पैनल बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

तेज चिंगारी और आग की वजह से धुआं उठने लगा। जिसे कोच में लगे स्मोक फायर डिटेक्टर ने डिटेक्ट किया। सुरक्षा के मद्देनजर इसमें सेंसर भी लगाया गया है। इसकी वजह से सायरन बजने लगा। शार्ट सर्किट से अंजान यात्रियों ने जब सायरन सुनी तो उनकी नींद खुल गई और सभी दहशत में आ गए।

एसी मैकेनिक व टीटीई ने जंजीर खींचकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन के पहिए थमते ही यात्री बच्चों व लगेज को लेकर ट्रेन से उतरकर किनारे खड़े हो गए। हालांकि थोड़ी देर में आग बुझा ली गई। इसके बाद यात्रियों को वापस कोच में बैठने के लिए कहा गया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई और रात 3:18 बजे नैला रेलवे स्टेशन पहुंची।

घटना की जानकारी रात में ही कंट्रोल को दी गई। कंट्रोल से नैला स्टेशन को सूचना देकर संबंधित विभाग को ट्रेन अटेन करने के निर्देश दिए गए। दरअसल इसी इलेक्ट्रिक पैनल बोर्ड से बिजली सप्लाई होती है। जिससे एसी , लाइट आदि जलते हैं। स्टेशन में मैकेनिक ने जांच की तब पैनल बोर्ड के तार जलकर खाक हो गए थे। लिहाजा इस कोच में कनेक्शन बगल के कोच से जोड़कर दिया गया। इसके बाद एसी चालू हुआ। इसके बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।

इस घटना के बारे में बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डी सी एम पुलकित सिंघल का कहना है की पैनल बोर्ड में शार्ट सर्किट की घटना हुई थी। लेकिन टीटीई व AC मैकेनिक की तत्परता से तत्काल आग बुझा ली गई। इस घटना के चलते ट्रेन को सुरक्षा के मद्देनजर बीच में रोकना पड़ा था बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH