छत्तीसगढ़ - गड़े धन की लालच में यूटयूब देख दे दी नरबलि , दो कथित तांत्रिक गिरफ्तार

बिलासपुर , 18-11-2021 9:14:01 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गड़े धन की लालच में यूटयूब देख दे दी नरबलि , दो कथित तांत्रिक गिरफ्तार
बिलासपुर 17 नवम्बर 2021 - गड़ा धन के लालच में यूट्यूब से तंत्र मंत्र सीख कर युवक की बलि देने वाले दो आरोपियो को बिलासपुर पुलिस ने जबलपुर व सतना से गिरफ्तार किया है। मृतक युवक भी गड़े धन को पाने के लालच में ही आरोपियो के सम्पर्क में आया था। 

हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम खरकेना में रहने वाले युवक सुरेश कुमार साहू के बड़े भाई राम प्रसाद साहू ने थाना हिर्री में 13 अप्रैल 2021 को FIR दर्ज करवाते हुए जानकारी दी थी कि उसके छोटे भाई की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गले व चेहरे में वॉर कर हत्या कर दिया है। 

मामले में पुलिस की टीम आरोपियो के सम्बंध में जानकारी जुटा रही थी पर मृतक युवक के किसी से भी दुश्मनी नही होने की बात पुलिस को पता चली। तब पुलिस ने अपनी जांच की दिशा बदलते हुए युवक के पृष्ठभूमि व उससे जुड़े लोगों की पतासाजी शुरू की। 

पुलिस को इस दौरान पता चला कि मृतक सुरेश जादू टोना व गड़े धन की तलाश में रहा करता था तथा इसके लिये वह सुभाष दास मानिकपुरी व माखन दास के सम्पर्क में था। ये दोनों भी गड़े धन को पाने के लिये जादू टोने के उपक्रम में लगे थे। दोनो आरोपी घटना के बाद से ही गांव से फरार चल रहे थे।

पुलिस ने आरोपियो की पतासाजी शुरू की पर दोनो आरोपियों के घर वाले भी कई वर्षों से उसकी जादू टोना की हरकतों के चलते उससे दूर थे इसलिए आरोपियो का पता नही चल पा रहा था। पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी माखन दास सतना में मेडिकल कालेज में गॉर्ड की नौकरी कर रहा है। 

वहां से आरोपी माखन को पकड़ा गया फिर उसकी निशानदेही पर जबलपुर में गॉर्ड की नौकरी कर रहे सुभाष दास को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस को आरोपियो ने बताया कि गड़ा धन व हंडा पाने के लिये आरोपियो ने यूट्यूब से तंत्र मंत्र सीखा था और इसी लिये युवक सुरेश कुमार साहू की नरबलि इन्होंने धारदार हथियार से कर दी थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH