छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , रेप के मामले में दो आरक्षक गिरफ्तार , दोनो आरक्षक है सगे भाई , 04 साल से कर रहे थे रेप

बेमेतरा , 18-11-2021 4:35:07 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , रेप के मामले में दो आरक्षक गिरफ्तार , दोनो आरक्षक है सगे भाई , 04 साल से कर रहे थे रेप
बेमेतरा 17 नवम्बर 2021 - युवती से रेप के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है दोनो भाई पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर तैनात है ,  पुलिस के मुताबिक पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी महेंद्र सोनवानी (33) व कमलेश सोनवानी (30) निवासी ग्राम देवरी नवागढ़ को गिरफ्तार किया गया है दोनों आरक्षक सगे भाई हैं। 

शिकायत के मुताबिक दोनों ने एक ही युवती से रेप की वारदात को अंजाम दिया है एक ने युवती को शादी का झांसा दिया और दूसरे ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया है पीड़िता की शिकायत के बाद बेमेतरा पुलिस ने दोनों आरक्षकों को गिरफ्तार कर दोनों आरक्षक भाईयो को जेल भेज दिया गया है और मामले में जांच की जा रही है साथ ही आरक्षकों से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलेश की पीड़िता से जान पहचान होने के बाद शादी का प्रलोभन देने लगा। इस दौरान आरोपी बेमेतरा के मोहभट्ठा में किराए के मकान में पीड़िता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसकी जानकारी बड़े भाई को होने पर, वह भी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। पीड़िता ने जब मुख्य आरोपी से शादी की बात करने लगी, तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। नतीजतन पीड़िता ने कोतवाली में दोनों सगे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। 

पीड़िता ने दोनों आरोपी पर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। अपराध दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है पुलिस पीड़िता व आरोपियों के जान पहचान वालों से भी मामले में पूछताछ कर रही है।

बेमेतरा पुलिस के मुताबिक पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी महेंद्र सोनवानी (33) व कमलेश सोनवानी (30) निवासी ग्राम देवरी नवागढ़ को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 376, 506, 323, 294, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को बीते मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी सगे भाई हैं।

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH