विवाहित महिला का MMS बना कर रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप , दो साल पहले हुई थी शादी , थाने में FIR दर्ज

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विवाहित महिला का MMS बना कर रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप , दो साल पहले हुई थी शादी , थाने में FIR दर्ज
नई दिल्ली 16 नवम्बर 2021 - दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक विवाहित महिला का कथित तौर पर उसके ही रिश्तेदारों में अश्लील वीडियो बना लिया फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ रेप और गैंगरेप किया गया। आरोपियों में महिला के ससुराल पक्ष के लोग शामिल हैं। आरोपियों से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या करने का फैसला किया और अपने भाई को आत्महत्या करने की जानकारी दी। जिसके बाद समय रहते पीड़िता के भाई ने उसे बचा लिया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। 

महिला के बयान पर रोहिणी साउथ थाना पुलिस ने आईपीसी एक्ट की धारा 376/376डी और कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसके चलते आरोपी लगातार महिला को केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ केशवपुरम इलाके में रहती है। पीड़िता की शादी नवंबर 2019 में रोहिणी सेक्टर-3 में हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि शादी के बाद से ही उसका देवर अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। एक दिन उसकी सास और पति किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद जब परिजन घर पहुंचे तो पीड़िता ने अपने पति और सास को आपबीती बताई, लेकिन परिवार की इज्जत की खातिर महिला को चुप करा दिया गया और मामले की शिकायत पुलिस को नहीं करने दी।

ऐसे में आरोपी देवर का साहस और बढ़ गया और उसने एक दिन अपने फूफा और मौसेरे भाई के साथ घर में ही शराब पी, जिसके बाद देवर ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसी रात आरोपी के फूफा और मौसेरे भाई ने महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया और उसके मायके पक्ष को भेजने की भी धमकी दी। यह वीडियो बनाने के बाद आरोपी देवर ने पीड़िता के साथ दो बार दुष्कर्म किया, लेकिन पीड़िता के पति और उसकी सास ने पुलिस को शिकायत नहीं करने दी। इससे तंग आकर जब पीड़िता ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले अपने भाई को फोन कर इसकी जानकारी दी तो भाई ने अपनी बहन को बचा लिया और मायके लाकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। रोहिणी साउथ थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता का आरोप है कि रोहिणी साउथ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज तो कर ली है, लेकिन आरोपी अब भी उसे केस वापस लेने के लिए लगातार धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस को धमकी देने के संबंध में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध करा दी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH