580 सालों बाद लगने वाला है सबसे लंबा चंद्र ग्रहण जानिए भारत में कब और कहां से दिखाई देगा

नई दिल्ली , 15-11-2021 11:54:06 AM
Anil Tamboli
580 सालों बाद लगने वाला है सबसे लंबा चंद्र ग्रहण जानिए भारत में कब और कहां से दिखाई देगा
नई दिल्ली 15 नवम्बर 2021 - इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा यह 580 सालों बाद सबसे लंबी अवधि का होगा यह चंद्र ग्रहण भारत में सिर्फ इंफाल में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण 6 घंटे 02 मिनट का होगा। चांद का 98 प्रतिशत हिस्सा ग्रहण के दायरे में रहेगा। भारतीय तारा भौतिकी संस्थान बेंगलुरु से सेवानिवृत्त खगोल विज्ञानी प्रो. आर. सी. कपूर के अनुसार, भारत में दिन होने के कारण देश के अधिकांश भागों में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। मणिपुर की राजधानी इंफाल और उसके सीमावर्ती क्षेत्र में शाम के समय चंद्रमा पर एक पतली लकीर के रूप इस ग्रहण को देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण का समय

उपछाया वाला ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 11.32 बजे शुरू होगा, जबकि छाया वाला आंशिक ग्रहण दोपहर को 12.49 बजे से शुरू होगा। 2.33 बजे ग्रहण चरम पर होगा। जिसमें चंद्रमा का 98 फीसद हिस्सा ग्रहण की चपेट में होगा। इसके बाद ग्रहण छंटना शुरू हो जाएगा। सायं 4.17 बजे चंद्रमा छाया वाले ग्रहण से मुक्त हो जाएगा। इसके बाद उपछाया वाला ग्रहण 5.34 बजे समाप्त होगा। भारत में उपछाया वाला ग्रहण एक घंटा सात मिनट रहेगा।

इस कारण लंबी अवधि को होगा ग्रहण

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. शशि भूषण पांडेय के अनुसार, लंबी अवधि वाला यह ग्रहण 580 साल बाद लगने जा रहा है। 19 नवंबर को चंद्रमा व धरती के बीच अधिक दूरी के कारण यह ग्रहण लंबी अवधि का होने जा रहा है। पृथ्वी से दूर होने के कारण चंद्रमा की गति भी काफी कम होगी। ग्रहण लगना सामान्य खगोलीय घटना है।

इन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण दुनिया के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा। इनमें यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, उत्तरी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका महासागर व हिद महासागर क्षेत्र शामिल हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
छत्तीसगढ़ - SP ने महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - SP ने महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH