छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रहने वाले थे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी , विप्लव के शहीद होने की खबर से शहर में पसरा सन्नाटा

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रहने वाले थे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी , विप्लव के शहीद होने की खबर से शहर में पसरा सन्नाटा
रायगढ़ 13 नवम्बर 2021 -  रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार व सांध्य अखबार " बयार " के संपादक सुभाष त्रिपाठी के बड़े बेटे कर्नल विप्लव त्रिपाठी 40 , बहू अनुजा त्रिपाठी 38 वर्ष और पोता अबीर त्रिपाठी 5 वर्ष पर माओवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया इस हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी वसहित उनका पूरा परिवार शहीद हो गया। 

यह घटना आज लगभग 11:30 बजे मणिपुर में हुई है जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक  कर्नल विप्लव त्रिपाठी मणिपुर के कूगा मैं पोस्टेड थे। रोजाना की भांति चेक पोस्ट का निरीक्षण करने के लिए यह आज भी अपने तीन गाड़ियों के काफिले के साथ निकले हुए थे लेकिन आज उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था। 

जब कर्नल विप्लव त्रिपाठी चेक पोस्ट का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे उस बीच माओवादी ने घात लगाकर हमला कर दिया । कर्नल की गाड़ियों के काफिले में पहली गाड़ी ब्लास्ट से उड़ गई जबकि बीच की गाड़ी में स्वयं कर्नल और उनका परिवार था ऐसे में ब्लास्ट के बाद दोनों बची हुई गाड़ियों पर माओवादियों ने मोर्टार और गोलियों की बौछार शुरू कर दी । 

इस हमले में घटनास्थल पर ही कर्नल विप्लव एवं उनकी पत्नी शहीद हो गए जबकि पोता गंभीर रूप से घायल था लेकिन इलाज के दौरान यह भी शहीद हो गया।

रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी का छोटा बेटा भी अपने बड़े भाई की तरह सेना में ऑफिसर है और मणिपुर में ही पदस्थ है वह एक दिन पहले ही रायगढ़ पहुंचा हुआ था घटना की सूचना मिलने पर वह तुरंत मणिपुर के लिए रवाना हो गया है । कर्नल विप्लव और उनके शहीद हुए परिवार के पार्थिव शरीर को सेना के विशेष विमान द्वारा कल रायगढ़ लाया जाएगा।

इस घटना की खबर लगते ही रायगढ़ के हंडी चौक स्थित वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के मकान में रायगढ़ के समूचे पत्रकारों के अलावा शहर के संभ्रांत जनों का तांता लग गया है। वही इस दुःखद खबर के मिलने के बाद शहर में सन्नाटा पसर गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH