छत्तीसगढ़ - महिला सब इंजीनियर ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , स्कूल के दोस्त को वीडियो कॉल कर कहा मैं दूसरी दुनिया में जा रही हूँ

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला सब इंजीनियर ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , स्कूल के दोस्त को वीडियो कॉल कर कहा मैं दूसरी दुनिया में जा रही हूँ
बिलासपुर 12 नवम्बर 2021 - बिलासपुर से लगे सकरी में जल संसाधन विभाग में सब इंजीनियर युवती ने अपने क्वार्टर में गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने अपने स्कूल के दोस्त को मोबाइल से वीडियो कॉल कर कहा- दूसरी दुनिया में जा रही है , इस नजारे को देखकर युवक सिहर उठा। वह युवती को बार-बार इस तरह से आत्मघाती कदम उठाने के लिए मना करता रहा। लेकिन, वह नहीं मानी और फंदा बनाकर झूल गई। 

मामला सकरी थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी की है। मूलत: जांजगीर-चांपा जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा की रहने वाली शशि टंडन (30) पिता बलिराम टंडन जल संसाधन विभाग के सकरी डिवीजन में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं। वह सकरी स्थित सिंचाई कॉलोनी में अकेली रहती थी। परिवार के सदस्य गृह ग्राम में रहते हैं। गुरुवार की रात करीब 12.8 बजे शशि ने अपने स्कूल के दोस्त विजय कुमार साहू को मोबाइल से वीडियो कॉल की। तब, उसके गले में फंदा बंधा हुआ था। युवती आत्महत्या कर दुनिया से जाने की बात कह रही थी।

विजय कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मध्यप्रदेश के सिंगरौली के कॉलरी एरिया में जॉब करते हैं। शशि के पिता बलिराम भी कॉलरी में काम करते थे। अब वे रिटायर हो गए हैं। घर में माता पिता और 3 भाई में अकेली बहन थी। दोनों परिवार सिंगरौली की एक कॉलोनी में रहते थे। इसके चलते विजय व शशि में दोस्ती थी। 

स्कूल से ही दोनों साथ पढ़े लिखे हैं। इसलिए वह हर बात विजय से शेयर करती थी। पुलिस ने घटनास्थल से युवती के दो मोबाइल जब्त किए हैं। एडिशनल SP उमेश कश्यप ने बताया कि युवती के मोबाइल को जांच के लिए साइबर सेल भेजा जा रहा है। इसमें युवती के कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद परिजन का भी बयान दर्ज किया जाएगा। मोबाइल कॉल डिटेल्स के जरिए सब इंजीनियर के मौत के रहस्य से परदा उठाने की कोशिश करेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH