प्रेमी के साथ घूमने गई जांजगीर चाम्पा जिले की युवती के साथ दूसरे जिले में हुआ गैंगरेप

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमी के साथ घूमने गई जांजगीर चाम्पा जिले की युवती के साथ दूसरे जिले में हुआ गैंगरेप
रायगढ़ 10 नवम्बर 2021 -  जिले में आपराधिक तत्वों के हौसले दिन प्रतिदन बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि जिले सरिया अंचल से दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें प्रेमी को बंधक बनाकर चार ग्रामीणों ने प्रेमिका की अस्मत लुटते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। वारदात की भनक लगते ही सरिया पुलिस के साथ एडिशनल एसपी, एसडीओपी की टीम क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगह जंगल में रातभर खाक छानने के बाद युवती को कुधरगढ़ी जंगल से बरामद किया है। चारों आरोपित भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। हालांकि इस पूरे प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सघन जांच पड़ताल में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डभरा क्षेत्र के रहने वाले प्रेमी जोड़े घर से विभिन्न कारण बताकर बाहर निकले थे। जिसमें 21 वर्षीय युवती ने बस से रायगढ़ जाना बताया तो युवक ने रायपुर जाने की बात कहते हुए घर से रवानगी ली। दोनों सारंगढ क्षेत्र में मिले। वही सरिया इलाके में सुबह करीब 11 बजे के आसपास दोनों बैठे हुए थे। इसी बीच ग्राम कुधरगढ़ी के जंगल से चार अज्ञात लोगों ने युवक को डराते धमकाते हुए मारपीट के बाद बंधक बना युवती का अगवा कर ले गए। जैसे-तैसे युवक ने अपने आप को छुड़ाया और किसी दुकान में जाकर परिवार व पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद से सारंगढ़ एसडीओपी, टीआई सारंगढ़ और सरिया थाना प्रभारी अपने दल बल व डाग स्क्वाड के साथ कुदरगढ़ी घटना स्थल पहुंचे जहां युवती की पतासाजी की जा रही थी।

इस बीच देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। लेकिन रात भर खोजबीन के बाद तड़के सुबह महानदी के किनारे युवती को बरामद किया गया। वहीं वारदात में शामिल आरोपी चंद्रपुर क्षेत्र के रहवासी बताए जा रहे हैं, जिन्हें पकड़ा गया है। दो उसके साथी फरार हैं। वही दूसरी ओर गैंगरेप व अन्य घटना की जानकारी युवती के बयान के बाद ही स्पष्ट होने की बात पुलिस कह रही है। इसके लिए रायगढ़ मुख्यालय से महिला पुलिस अधिकारी के रवाना होने की बात सामने आ रही है। कुछ घंटे बाद प्रकरण से कई रहस्य व गैंगरेप से पर्दा उठ जाएगा। इस संवेदनशील मामले में युवती को जंगल से बरामद किया गया है। अभी बयान नही हो पाया है। महिला अधिकारी द्वारा बयान लेने के बाद ही दुष्कर्म व अन्य तथ्यों के बारे में पता चल पाएगा।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH