माँ और बेटी चला रहे थे सेक्स रैकेट , मकान मालिक तलाश करता था ग्राहक , पुलिस के छापे में 08 गिरफ्तार

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
माँ और बेटी चला रहे थे सेक्स रैकेट , मकान मालिक तलाश करता था ग्राहक , पुलिस के छापे में 08 गिरफ्तार
नानकमत्ता 09 नवम्बर 2021 -  माँ और बेटी पिछले कई दिनों से देह व्यापार करने में लगे हुए थे. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को इसकी सूचना मिली तो छापेमारी की गई. पुलिस के छापे से हड़कंप मच गया. इस कार्रवाई के दौरान जिस्मफरोशी में शामिल तीन महिला और तीन युवकों, समेत मां बेटी को गिरफ्तार किया गया है. पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि मकान मालिक ग्राहक खोजने का काम करता था।

पुलिस को कुछ समय से एक घर में संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिल रही थी. इस पर छापेमारी की गई. इस दौरान मां-बेटी जोगेन्द्र कौर व रजनी कौर को हिरासत में लिया गया है. यहां कमरों में आपत्तिजनक अवस्था में तीन महिलायें व तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई के दौरान लखविन्दर सिंह, धरम सिंह, अनमोल को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया. जबकि तीन महिलाओं को को इस अवैध कारोबार में शामिल बताया गया है।

पुलिस सेक्स रैकेट को पकड़ने कुछ दिनों से जाल फैला रही थी. पक्की खबर मिलने के साथ ही पुलिस ने सटीक समय पर छापा मारा. पकड़े गए युवक व युवतियों से कड़ी पूछताछ की गई है. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सभी लोग मां- बेटी के साथ मिलकर यह अनैतिक कार्य करते थे. मां -बेटी को घर पर अनैतिक कार्य कराने का आधा हिस्सा दिया जाता था।

युवतियों ने पुलिस को बताया कि ग्राहकों को खोजने का कार्य मकान का मालिक खुद किया करता था. इस मामले में निरीक्षक बंसती आर्य की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है. इसके साथ ही मामले की पड़ताल की जा रही है. देह व्यापार के इस काले कारनामे में इन लोगों के साथ कौन कौन और जुड़े थे इस बात की भी पूरी जांच करने में पुलिस जुटी है. साथ ही अन्य राज्यों से भी इनके तार जुड़े होने के पहलू पर भी पुलिस का पूरा फोकस है और उस तरफ भी जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH