वन नेशन वन राशन कार्ड , 20 जुलाई तक सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश जारी ,,

छत्तीसगढ़ , 24-06-2020 6:23:23 PM
Anil Tamboli
वन नेशन वन राशन कार्ड , 20 जुलाई तक सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश जारी ,,
जांजगीर चांपा 24 जून 2020 - भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत- वन नेशन वन राशन कार्ड प्रारंभ करने के लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यों का आधार सीडिंग किया जाएगा। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन सामग्री वितरण एवं पोर्टेबिलिटी का उपयोग किया जा सकेगा। कार्डधारियों को अपनी पसंद की उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। 
कलेक्टर यशवंत कुमार ने बिना आधार नंबर वाले राशन कार्डधारियों ,सदस्यों के आधार नंबर प्राप्त करने के लिए सभी एसडीएम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगरी निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और सहायक खाद्य अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिये है।
        जारी पत्र के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में प्रचलित 4 लाख 71 हजार  267 राशन कार्डो में से 2,807 राशन कार्ड में एक भी सदस्य का आधार नंबर दर्ज नहीं है। इसके अलावा अन्य राशन कार्डों में पंजीकृत 38 हजार 648 सदस्यों के आधार नंबर दर्ज नही है। अप्रमाणित या त्रुटिपूर्ण आधार नंबर तथा बिना आधार सीडिंग वाले राशन कार्डधारियों , सदस्यों की सूची उचित मूल्य दुकान संचालको के मॉड्यूल में उपलब्ध कराया गया है। बिना आधार सीडिंग वाले राशन कार्ड धारी सदस्यों को माह जुलाई में राशन सामग्री प्रदान करते समय व्यक्तिगत रूप से आधार कार्ड की छाया प्रति या नामांकन पर्ची जमा करवाने कहा गया है। आधार कार्ड की स्वच्छ एवं पठनीय छायाप्रति प्राप्त कर क्यूआर कोड स्कैन कर विभागीय सर्वर में दर्ज किया जाएगा।  जिला स्तर पर आधार की डाटा एंट्री का कार्य 20 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिनका आधारकार्ड नहीं हैं वे, आधार पंजीयन करवाकर नामांकन पर्ची की फोटोकॉपी दुकान संचालक के पास जमा कर सकते हैं। आधार सीडिंग के कार्य का प्रचार-प्रसार स्थानीय स्तर पर करने एवं निर्धारित समय तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 
वन नेशन वन राशन कार्ड , 20 जुलाई तक सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश जारी ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH