छत्तीसगढ़ में प्यार के झूठे वादों पर भरोसा कर एक नाबालिग ने फिर गंवाई अपनी इज्जत

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में प्यार के झूठे वादों पर भरोसा कर एक नाबालिग ने फिर गंवाई अपनी इज्जत
बिलासपुर 06 नवम्बर 2021 - बिलासपुर जिले में एक युवक ने 16 साल की नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसा कर महाराष्ट्र ले गया और वहां जबरन दुष्कर्म करता रहा इस पूरे मामले में बिलासपुर पुलिस ने पुणे में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार हिर्री थाना क्षेत्र की 16 साल की किशोरी घरेलु काम काज किया करती थी। बीते 6 अक्टूबर को काम करने के बाद वो दोबारा घर नही लौटी और अपने परिजनो को बिना बताए घर से लापता हो गई। इससे परेशान परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। रिश्तेदार व परिचितों से जानकारी जुटाने पर उन्हें मालूम चला कि चकरभाठा क्षेत्र में चिचिरदा का रहने वाला युवक कन्हैया केंवट के साथ किशोरी का परिचय था, वो जब भी गाँव आता उससे मिलता था इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत परिजनो ने 7 अक्टूबर को थाने में दी।

पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस बीच पुलिस ने आरोपी युवक के मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाई। फिर साइबर सेल की मदद से युवक का लोकेशन पता लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी युवक किशोरी को भगाकर महाराष्ट्र ले गया है। उसके मोबाइल का लोकेशन महाराष्ट्र के पुणे में मिला। तब थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने टीम बना कर पुणे भेजा गया,जहां से उन्हें पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस पुणे पहुंची। जहां से आरोपी युवक के पकड़े जाने के बाद पुलिस किशोरी को भी साथ लेकर आ गई। 

यहां किशोरी का बयान लिया गया तब उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी मजिस्ट्रेट के समक्ष हुए बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH