ना तो मोदी जी सेना है और ना ही मोदी जी देश है फिर भी - शैलेश त्रिवेदी

छत्तीसगढ़ , 24-06-2020 3:37:09 PM
Anil Tamboli
ना तो मोदी जी सेना है और ना ही मोदी जी देश है फिर भी - शैलेश त्रिवेदी
रायपुर 24 जून 2020 - भाजपा नेताओं द्वारा मोदी को महिमा मंडित करने और मोदी की गंभीर गलतियों के भाजपाई बचाव पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी की गलतियों और गलत बयानी को सेना और देश के नाम पर बचाने की राजनीति बंद करें भाजपा। न मोदी सेना है और न मोदी देश है। यही गलती हिटलर और मुसोलिनी ने की थी और उनके देशों का नुकसान हुआ है। सेना की वीरता और पराक्रम की आड़ में कायरता और खामियों को छिपाना ठीक नहीं। हर भारतीय देश भक्त है लेकिन मोदी-भाजपा से मतभेद होना स्वाभाविक है। 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भारत को फाँसी वादी रंग रूप देने की कोशिशे आरएसएस और भाजपा बंद करें । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिम्मेदारी पूर्वक व्यवहार करना चाहिये और बयान देते समय देश की गरिमा का ख्याल रखना चाहिये। देश को गुमराह करने बातें करना, प्रधानमंत्री के पद की गरिमा गिराने वाली बातें करना उन्हें बंद करना चाहये। मोदी स्वंय देश और सेना का लगातार अपमान कर रहे है। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी की दुष्प्रचार सेना फौज और देश कर आड़ में जिस तरह मोदी की गलतियो को सही साबित कर उनको बचाने में लगे हैं, उससे देशवासियों का स्वाभिमान आहत हो रहा है। शायद भाजपा की दुष्प्रचार सेना को देशवासियों की भावना और मनोदशा की सही समझ नहीं है। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में पूरा देश फौज के साथ खड़ा है, लेकिन प्रधानमंत्री और केन्द्र की सरकार से सच्चाई भी जानने का देश को अधिकार है। सीमा पर जो कुछ भी चल रहा है, वह जानने का हक पूरे देश को है। सरकार सच्चाई बताने से बच नहीं सकती। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने जो सवाल उठाये हैं, वह वास्तव में देश की जनता के सवाल हैं, उस सवालों का जवाब देना चाहिये। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH