आज का राशिफल , दिनांक 02 नवम्बर 2021 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 02-11-2021 12:39:16 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल ,  दिनांक 02 नवम्बर 2021 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 02 नवम्बर 2021 दिन मंगलवार - 

मेष राशि - आपका दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने का प्लान बनायेंगे। संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो खास दोस्त के द्वारा किसी अच्छी कंपनी में नौकरी लगेगी। आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।

वृष राशि - दिन फेबरेबल रहेगा। सोशल मीडिया के जरिए कोई दोस्त बनेगा, दोस्ती लम्बे समय तक चलेगी। जो छात्र घर से दूर रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि - आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी दोस्त से बात-बात में ही कोई अच्छी सलाह मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए जीवनसाथी से बात करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। 

कर्क राशि - आपका दिन बेहतर रहने वाला है। समय पर किया कार्य आपको लाभ करायेगा। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले अपने सीनियर्स से सलाह अवश्य ही ले लें।

सिंह राशि - आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने से सफलता मिलेगी। कोई खास रिश्तेदार आपसे मिलने घर आयेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे। जीवनसाथी के विचारों को समझने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स के बीच मीठी नोक-झोंक होगी।

कन्या राशि - आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद करेगा। आर्थिक तौर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आप आपको किसी बर्थ-डे पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे। 

तुला राशि - आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में धन लाभ के नये स्त्रोतों की तलाश करेंगे। किसी काम के लिये कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिलेगा। बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। 

वृश्चिक राशि - आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। नौकरी कर रहे लोगों के दिमाग में कार्यों को पूरा करने के लिए अलग-अलग प्लान आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं उनके लिए दिन अच्छा है।

धनु राशि - आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील अचानक लाभ दिलायेगी। आप किसी सामाजिक संस्था के काम में अपना सहयोग देंगे। किसी घरेलू काम को पूरा करने के लिये परिवारवालों के साथ बात करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि - आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए। आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में समय लग सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिये परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि - आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिये अच्छा ऑफर आयेगा। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है।

मीन राशि - आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आप लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH