छत्तीसगढ़ में प्रेम कहानी का दुःखद अंत , जिस जगह पर प्रेमी ने की थी खुदकुशी उसी जगह पर प्रेमिका ने लगाई फाँसी

सरगुजा , 02/11/2021 6:22:07 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में प्रेम कहानी का दुःखद अंत , जिस जगह पर प्रेमी ने की थी खुदकुशी उसी जगह पर प्रेमिका ने लगाई फाँसी
अम्बिकापुर 01 नवम्बर 2021 - अम्बिकापुर में प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है. दरअसल घटना सरगुजा की है। जहां युवती और युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। लेकिन अलग-अलग जाति के थे। दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था, लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। उन्होंने साल 2017 में युवती की शादी कहीं और कर दी। हालांकि युवती कुछ समय ससुराल में रहने के बाद मायके आ गई और प्रेमी से मिलना शुरू कर दिया। इसी बीच मई में परिजनों ने युवक की शादी दूसरी लड़की से कर दी। इसके बाद भी युवती और युवक का मिलना जारी रहा।

इसी बीच गुरुवार की रात युवक घर से निकला और मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती के समाने फांसी लगा ली। युवती ने पहले युवक के घर जाकर उसके परिवार वालों को बताया। इसके बाद दौड़ते हुए वापस टावर के पास पहुंची और फांसी लगाने चढ़ने लगी लेकिन गांवों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 

पुलिस उसे रात में थाने ले आई। परिजनों को बुलाया। समझाने के बाद सुबह युवती को परिजनों के साथ वापस भेज दिया था। रात को घर के सभी लोग खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने घर के पास ही लगे मोबाइल टावर से युवती का शव लटकते देखा। 

युवती ने नाइलोन की रस्सी के सहारे फांसी लगाई थी। रात को सभी लोग साथ थे, और महिला सो रही थी। ऐसे में आशंका है कि तड़के उसने खुदकुशी की है। उसका शव ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें प्रेमिका ने लिखा है कि मेरा सब कुछ जब खत्म हो गया है तो अब जी कर क्या करूंगी? इसलिए आत्महत्या कर रही हूं। 

युवती ने अपनी कलाई पर प्रेमी का नाम लिखा है। साथ ही सुसाइड नोट में परिजनों से माफी मांगी है। प्रेमी का जिक्र करते हुए युवती ने लिखा है कि जिसमें मेरी सांस बसती थी और वह ही मुझे छोड़कर चला गया तो अब मैं सिर्फ ये शरीर लेकर क्या करती। परिजनों ने मुझे समझाया, लेकिन मैं नहीं समझी। क्या करूं मेरा सब कुछ खत्म हो गया है। वह नहीं तो कोई नहीं। मैं बहुत जगह देखी, वह कहीं नहीं मिला। अब कभी नहीं आएगा इसलिए मुझे ही जाना पड़ेगा।
छत्तीसगढ़ में प्रेम कहानी का दुःखद अंत , जिस जगह पर प्रेमी ने की थी खुदकुशी उसी जगह पर प्रेमिका ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ में प्रेम कहानी का दुःखद अंत , जिस जगह पर प्रेमी ने की थी खुदकुशी उसी जगह पर प्रेमिका ने लगाई फाँसी

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH