बड़ा सड़क हादसा , एक ही गांव के 13 लोगों की मौत , 5 की हालत गंभीर , CM ने किया शोक ब्यक्त

उत्तराखंड , 01-11-2021 2:20:50 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , एक ही गांव के 13 लोगों की मौत , 5 की हालत गंभीर , CM ने किया शोक ब्यक्त
चकराता 31 अक्टूबर 2021 - उत्तराखंड के विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद चकराता एसडीएम, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौक पर पहुंच चुकी है। खाई से लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। उधर, सड़क हादसे की सूचना के बाद नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह उस ओर रवाना हुए हैं।

चकराता तहसील से जुड़े भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी रविवार सुबह पीएमजीएसवाई के बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 300 मीटर आगे चलकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सड़क हादसे में यूटिलिटी सवार 13 लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना है। गाड़ी के खाई में गिरते हुए चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। चूंकि दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में हैं, ऐसे में राहत व बचाव कार्य में समय लग रहा है। घटना की सूचना से राजस्व और थाना पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। एसडीएम चकराता सौरभ असवाल ने बताया घटनास्थल के लिए चकराता और त्यूणी तहसील से राजस्व टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता के बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना  पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि घायलों के उपचार में कोताही बर्दास्त नहीं कि जाएगी।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH