आज का राशिफल , दिनांक 31 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 31-10-2021 2:18:39 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल ,  दिनांक 31 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 31 अक्टूबर 2021 दिन रविवार -

मेष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आज आप अपने आपको फिट रखने के लिए अपने खान-पान में सुधार करेंगे। आज आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। व्यापार में आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा।

मिथुन राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहे हैं। आज आपके व्यापार की गति तेज होगी। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आज आपको कैंसिल करना पड़ेगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

कर्क राशि - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे।  इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को आज लाभ मिलने की सम्भावना बनी हुयी है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा होगा।

सिंह राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरूरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। लवमेट्स की तरफ से आज आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से आज आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी समस्याएं आज समाप्त होंगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। दाम्पत्य रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश आज सफल होगी।

कन्या राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। आज आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। 

तुला राशि - आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप घरवालों के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। आज घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे, जिससे घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।  विद्यार्थियों को आज करियर में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लगेगा। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा।  छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज आपके दाम्पत्य रिश्तों मेंऔर मधुरता बढ़ेगी।

धनु राशि - आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर को बेहतर बनाने में आज गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा।  अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको अपने डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाये रखने की जरूरत है। आज परिवार वालों के साथ कहीं घुमने की योजना बनायेंगे, इससे बच्चें आपसे बहुत खुश होंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

मकर राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आप तैयार रहेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको लवमेट्स से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। सेहत के लिहाज से आज आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पहले किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको पुरस्कृत किया जायेगा, इससे समाज में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। माता पिता आप पर गर्व करेंगे।

मीन राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी, लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस होने से बचे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको व्यापार में मुनाफा होगा। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिलेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। 

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH