कोरोना का वैक्सिन नही लगवाने वाले शिक्षकों को अब स्कूल में नही मिलेगा प्रवेश , आदेश जारी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना का वैक्सिन नही लगवाने वाले शिक्षकों को अब स्कूल में नही मिलेगा प्रवेश , आदेश जारी
नई दिल्ली 30 अक्टूबर 2021 - दिल्ली शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले स्कूलों के जिन शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने 15 अक्टूबर तक कोविड रोधी टीकों की एक भी खुराक नहीं ली है, उन्हें स्कूल आने की अनुमति नहीं दी जायेगी. एक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है. निदेशालय की ओर से 28 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, अधिकारी आरोग्य सेतु ऐप या शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा दिये गये टीकाकरण प्रमाण पत्र के माध्यम से टीकाकरण की स्थिति का सत्यापन करेंगे. आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन लोगों ने 15 अक्टूबर तक टीकों की एक भी खुराक नहीं ली है, उन्हें पहली खुराक लेने तक छुट्टी पर माना जाएगा. शिक्षा निदेशालय (डीओई) के तहत आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को 20 अक्टूबर तक शिक्षकों और कर्मचारियों के टीकाकरण की जानकारी देने का निर्देश दिया गया था।

उन्हें निदेशालय के गूगल ट्रैकर लिंक पर जानकारी देने का निर्देश दिया गया था, जो शिक्षकों और कर्मचारियों की कोविड टीकाकरण स्थिति रिपोर्ट प्रदान करता है. पिछले महीने जारी किये गये आदेश में डीओई ने कहा था कि जिन शिक्षकों और कर्मचारियों ने टीकाकरण नहीं कराया है उन्हें 15 अक्टूबर से स्कूल आने की अनुमति नहीं दी जाएगी, और उन्हें छुट्टी पर माना जाएगा. बता दें कि बुधवार को ही खबर सामने आई थी कि छठे सीरो सर्वे की रिपोर्ट जारी कर दी गई है. इसमें कहा गया है कि दिल्ली में 90 फीसदी से ज्यादा लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी पाई गई है. खास बात यह है कि सीरो पॉजिटिविटी रेट दिल्ली के हर जिले में 85 फीसदी से अधिक पाई गई है. वहीं, पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या सीरो पॉजिटिव में ज्यादा है. दरअसल, दिल्ली में कोरोना की चौथी और सबसे खतरनाक लहर के बाद यह पहला सीरो सर्वे किया गया है. जनवरी में किए गए पांचवें सीरो सर्वे में 56.13 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH