अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने BJP नेता व मीडिया प्रभारी पर लगाया रेप का आरोप , बीजेपी नेता गिरफ्तार

झारखंड , 28-10-2021 1:12:56 AM
Anil Tamboli
अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने BJP नेता व मीडिया प्रभारी पर लगाया रेप का आरोप , बीजेपी नेता गिरफ्तार
सिंहभूम 27 अक्टूबर 2021 - भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा पर एक अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिसके बाद चक्रधरपुर पुलिस ने उन्हें मंगलवार को जेल भेज दिया है. संजय मिश्रा को पुलिस ने सोमवार शाम से ही हिरासत में ले लिया था.

मंगलवार की सुबह चक्रधरपुर के प्रभारी डीएसपी दिलीप खलको ने थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के साथ मिलकर आरोपी व पीड़िता से अलग-अलग पूछताछ की. पूछताछ करने के बाद आरोपी संजय मिश्रा को जेल भेज दिया गया. डीएसपी दिलीप खलको ने बताया कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टा में पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाये गए हैं. पीड़िता द्वारा लगाया गया अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप भी सत्य पाया गया है।

जानकारी के अनुसार, संजय मिश्रा महिला खिलाड़ी को बीते अप्रैल माह से ही ब्लैकमेल करके दुष्कर्म कर रहा था. दरअसल, संजय ने महिला खिलाड़ी की एक आपत्तिजनक तस्वीर ले ली थी. उसी तस्वीर को दिखाकर वह महिला खिलाड़ी को आए दिन ब्लैकमेल करता था और एक स्थानीय होटल में बुलाकर उसके साथ यौन शोषण करता था. इस मामले की जानकारी संजय की पत्नी को हो गई थी, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा भी होता था।

जेल जाने के पहले संजय मिश्रा ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं. मेरे चुनाव के जो प्रतिद्वंद्वी हैं, मेरे विरोधी मुझे हर हाल में हराना चाहते हैं. उन्होंने एकजुट होकर मेरे खिलाफ माहौल बनाया है. यह विरोधियों द्वारा रचा गया घिनौना षड्यंत्र है. मुझे प्रशासन पर पूरा भरोसा है. प्रशासन दोनों का कॉल डिटेल निकाल कर जांच कर ले. जिस हॉटल का जिक्र किया जा रहा है, वहां 3 अप्रैल का रजिस्टर चेक कर लिया जाए, सीसीटीवी देख लिया जाए, मेरी कहीं उपस्थिति नहीं है. मुझे पूरा भरोसा है कि प्रशासन निष्पक्ष तरीके से अपना काम करेगा।

इधर जिले के बीजेपी नेताओं ने पूरे मामले पर कहा है की घटना की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को दे दी गयी है. संजय मिश्रा पर अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष फैसला लेंगे।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH