प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने छोड़ा पति का घर और फिर कर दिया पति के ठगी के धंधे का खुलासा

झारखंड , 28-10-2021 12:51:29 AM
Anil Tamboli
प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने छोड़ा पति का घर और फिर कर दिया पति के ठगी के धंधे का खुलासा
धनबाद 27 अक्टूबर 2021 - अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक पत्नी ने अपना घर छोड़ दिया है। यहीं नहीं उसने अपने पति पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है। मामले की शिकायत पीड़िता राधा सिंह ने सरायढेला थाना में की है। 

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में दिलीप सिंह के साथ हुई थी शादी के एक वर्ष बाद दीलिप सिंह ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने उसे बदचलन कह घर से निकाल दिया। बताया कि उसके पति बीसीसीएल कर्मी है। बावजूद इसके वह युवकों से नौकरी का झांसा देकर उनसे ठगी भी करते है। 

राधा ने बताया कि एक बार उसके पति ने नौकरी के नाम पर 70 लाख रुपए की ठगी की। युवकों को नौकरी नहीं लगी तो वह उनके घर के चक्कर लगाने लगे। इस पर उसके पति ने उसे उन युवकों को धमकी देने को कहा और बोला की अगर वह पैसे की मांग करेंगे तो उन्हें दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दो।

राधा सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके पति का दूसरों महिलाओं के साथ अवैध संबंध है। उसके साथ मारपीट करने का मुख्य कारण यही है। बताया कि उसने जब - जब इसका विरोध किया तब -तब उसने उसके साथ मारपीट की। यहीं नहीं कई बार वह उन महिलाओं को घर पर भी लेकर आता रहा है।

पीड़िता राधा सिंह अपनी एक महिला मित्र के घर में इन दिनों रह रही है। उसने आरोप लगाया है कि सरायढ़ेला थाना में लगातार शिकायत करने के बाद भी पुलिस उनके पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसको लेकर राधा ने एएसपी से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई है। एएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH