छत्तीसगढ़ - दशगात्र में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोगो की तबियत बिगड़ी , गाँव मे मचा हड़कंप

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दशगात्र में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोगो की तबियत बिगड़ी , गाँव मे मचा हड़कंप
बिलासपुर 18 अक्टूबर 2021 - बिलासपुर में एक दशगात्र कार्यक्रम के दौरान 50 से भी अधिक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। भोजन के बाद उन्हें उल्टी-दस्त होने लगा। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर 15 ग्रामीणों को पिकअप से इलाज के लिए रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से 10 लोगों की हालत गंभीर देख सिम्स रेफर किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम आमामुड़ा में रविवार को दशगात्र था। इसमें शामिल होने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही छतौना, बरगवां, टिकरा, केंदा सहित आसपास के गांव के परिजन व रिश्तेदार बड़ी संख्या में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने दोपहर में भोजन किया। इसके बाद अचानक रात में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। फिर देखते ही देखते ग्रामीण उल्टी व दस्त करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन नहीं मिली। फिर पिकअप में भरकर ले गए मरीजों को। 

दवाई से फायदा नहीं हुआ तो स्वास्थ्य केंद्र को दी जानकारी पहले तो ग्रामीणों ने इसे सामान्य तौर पर लिया और स्थानीय स्तर पर दवाइयां ले ली। इसके बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ, तो जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी। इसके बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम आमामुडा पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों का प्राथमिक उपचार किया। 

वहीं ज्यादा बीमार ग्रामीणों की हालत देखकर उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी। अस्पताल स्टाफ ने आशंका जताई है कि फूड प्वाइजनिंग के चलते तबीयत बिगड़ी है। इनकी बिगड़ी तबीयत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर से मिली जानकारी के अनुसार, आमामुड़ा निवासी जगपाल, सगम बाई, रूप सिंह, ध्यान सिंह, धरमांध सिंह, राजकुमार, जगमोहन, ध्यान सिंह, चंद्रमति, चंद्रिका, जानकुंवर, सहित 15 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिनमें 10 मरीजों को सिम्स रेफर किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH