महज 60 हजार रुपये में बिकी नाबालिग , दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महज 60 हजार रुपये में बिकी नाबालिग , दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2021 - दिल्ली के हैदरपुर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की 16 सितंबर 2021 को लापता हो गई थी. पुलिस की तहकीकात में पता लगा की लड़की को आगरा में बेचकर राजस्थान भेज दिया गया था. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

लड़की के लापता होने पर इस संबंध में दिल्ली के पीएस शालीमार बाग में मामला भी दर्ज कराया गया था. काफी कोशिशों के बाद भी मामले का कोई सुराग नहीं लगा. फिर पुलिस की टीम ने पीड़िता के परिजनों और दोस्तों से मुलाकात की. उसके घर के आसपास के क्षेत्र में स्थानीय जांच की गई और महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी जुटाई गई।

पूछताछ में पता चला कि नाबालिग लड़की गांव हैदरपुर निवासी नीरज सोनकर नाम के एक स्थानीय लड़के से लगातार संपर्क में थी. आगे की जांच में पता चला कि नीरज सोनकर और मुस्कान नाम की अन्य आरोपी, पीड़िता को अपनी तीसरी साथी, शीतल के घर आगरा ले गए थे. उसने शीतल की मदद से लड़की को राजस्थान के सीकर निवासी गोपाल लाल को 60,000/- रुपये में बेच दिया था. नीरज को उसका हिस्सा 30,000 रुपये पहले ही मिल चुका था जबकि बाकी हिस्सा शीतल ने रखा था. गोपाल लाल ने कथित तौर पर लड़की को राजस्थान के सीकर निवासी अपने साले दानवीर उर्फ ​​दाना से शादी करने के लिए खरीदा था.

पुलिस की टीम ने पहले आगरा और फिर राजस्थान के सीकर का दौरा किया. पुलिस टीम के साथ लड़की का भाई भी था. नाबालिग लड़की को राजस्थान के सीकर स्थित गोपाल लाल के घर से छुड़ाया गया. गोपाल लाल, नीरज सोनकर और पीड़िता को दिल्ली लाकर थाना शालीमार बाग सौंप दिया गया. गोपाल और नीरज के गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि लड़की से शादी करने वाला दानवीर उर्फ ​​दाना फरार है

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH