ब्यूटीशियन से एक , दो या तीन नही कई बार रेप , जगह अलग अलग लेकिन आरोपी एक , जाने कौन है आरोपी

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ब्यूटीशियन से एक , दो या तीन नही कई बार रेप , जगह अलग अलग लेकिन आरोपी एक , जाने कौन है आरोपी
रुड़की 11 अक्टूबर 2021 - रुड़की में सगाई के बाद ब्यूटीशियन से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दिल्ली से मंगेतर को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी समेत मां और बहन के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने बताया था कि जनवरी 2019 में पार्लर का काम सीखने के लिए दिल्ली निवासी मौसी के घर गई थी। वहां पर शाहबाज उर्फ इशान से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों परिवारों की सहमति से सगाई हो गई।

परिवार ने सगाई में सारी रस्में अदा की। 25 मई 2020 को शाहबाज घर आया और रिश्तेदारों से मिलाने की बात कहकर घर से लेकर गया था। जब भी मौका मिला शाहबाज ने शारीरिक संबंध बनाए। 8 फरवरी 2021 को शाहबाज ने मिलने बुलाया और एक रेस्टोरेंट में कॉफी पिलाई थी। जिसके बाद बेहोशी छाने लगी थी। होश आने पर खुद को कलियर के गेस्ट हाउस में पाया। जहां शाहबाज ने जल्द ही शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप है कि कुछ समय बाद शाहबाज दिल्ली लेकर गया और वहां एक फ्लैट में रखा। लेकिन ब्यूटीशियन का काम सीखने के लिए जाने नहीं दिया। 24 फरवरी 2021 को फ्लैट पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और विरोध पर मारपीट की थी। इस बीच फोटो और वीडियो बनाए थे। विरोध करने पर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो को अपलोड करने की धमकी दी गई थी।

कुछ वक्त बाद शाहबाज रुड़की लेकर आया था। जिसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी थी। 29 अगस्त को परिवार के लोग दिल्ली गए और शाहबाज के परिजनों से मिले। वहां शादी की तारीख तय करने की बात हुई थी। आरोप है कि शाहबाज के परिजनों ने कार और पांच लाख रुपये की डिमांड की थी।इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि शाहबाज उर्फ इशान को दुष्कर्म के मामले में रमेश नगर थाना कीर्ति नगर नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

मां शमशीदा और बहन रोशन निवासी गांव महमदाबाद थाना हल्दौर तहसील चांदपुर जिला बिजनौर के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा है। जिसकी जांच चल रही है। गिरफ्तारी टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रीति तोमर, कांस्टेबल हसन जैदी और अनिल शामिल रहे।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH