छत्तीसगढ़ - पार्षद के घर मे तलवार ले कर घुसे बदमाश , पार्षद और पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पार्षद के घर मे तलवार ले कर घुसे बदमाश , पार्षद और पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी
बिलासपुर 10 अक्टूबर 2021 - सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा में रहने वाले पार्षद के घर में बदमाश तलवार लेकर घुस गए। बदमाशों ने पार्षद और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही तलवार मारकर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। पार्षद की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

चिंगराजपारा के प्रभात चौक में रहने वाले बजरंग बंजारे वार्ड क्रमांक 53 के पार्षद हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले राजेश बंजारे और उसका भाई दिनेश उनके घर में घुस गए। दोनों के हाथ में तलवार थी। बदमाशों ने पार्षद को तलवार से मारने की धमकी दी। युवकों के डर से पार्षद का परिवार घर में ही दुबका रहा। इस दौरान युवकों ने घर के बाहर खड़ी पार्षद की स्कूटी को तलवार से मारकर तोड़फोड़ की। युवक पार्षद को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। पार्षद बजरंग ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

पार्षद बजरंग बंजारे का राजेश और दिनेश से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन को बेचने के लिए दोनों पक्ष के बीच सहमती नहीं बन पा रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता है। शुक्रवार की शाम भी इसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ। मामले में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की शिकायत की है। इसमें राजेश की पत्नी ललिता ने शिकायत करते हुए बजरंग के रिश्तेदार पर मारपीट का आरोप लगाया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH