छत्तीसगढ़ - महिला जज की कार चोरी के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा , पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर , 10-10-2021 11:20:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला जज की कार चोरी के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा , पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर 10 अक्टूबर 2021 - बिलासपुर में महिला जज की कार चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जज के घर काम करने वाली नौकरानी ही आरोपी है। उसने अपने पति के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में नौकरानी ने बताया कि जज आए दिन उसे डांटती और प्रताड़ित करती थी, इसलिए उसने चोरी की योजना बनाई थी। 

पुलिस ने चोरी के आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दंपती ने बताया कि उन्होंने कई इलाकों से बाइक भी चोरी की है। कुछ दिन पहले कोर्ट परिसर से चोरी हुई कार को पुलिस ने सकरी क्षेत्र के गोकुलधाम के पास जब्त किया था। कार मिलने के बाद पुलिस को CCTV फुटेज मिला था, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही थी। 

फुटेज में एक युवक कार छोड़कर जाता दिख रहा था। वहीं, थोड़ी दूर जाने के बाद युवक एक युवती के साथ एक्टिवा पर नजर आ रहा है। इस दौरान पुलिस को युवक-युवती के एक्टिवा का नंबर पता चला। इसके जरिए पुलिस आरोपियों तक आसानी से पहुंच गई। 

एसपी दीपक झा ने बताया कि उसलापुर निवासी कमल साहू व पूजा साहू दोनों ने मिलकर जज की कार चोरी की थी। दोनों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों पति-पत्नी हैं। पूजा यादव जज के यहां नौकरानी थी। तब जज उसे आए दिन डांटती व प्रताड़ित करती थी। इसके चलते उसे काम छोडना पड़ा। 

यही वजह है कि उन्हें परेशान करने के लिए उसने अपने वाहन चालक पति के साथ मिलकर कार चोरी की थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कार चोरी करने के बाद नंबर बदल दिया था, जिससे पुलिस को चकमा दिया जा सके। आरोपी पति पत्नी से पूछताछ में पता चला कि पति पेशे से ड्राइवर है। इससे पहले भी उन्होंने मिलकर बाइक चोरी की थी। 

पुलिस ने दोनों से पूछताछ के आधार पर अब तक पांच बाइक बरामद की है, जिसे दोनों पति पत्नी ने मिलकर चोरी किया था। दोनों ने पुलिस को बताया कि कवर्धा, मुंगेली व पथरिया सहित आसपास के इलाकों से उन्होंने आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी की है। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस चोरी की अन्य बाइक को भी बरामद करने का प्रयास कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH