Jio का नेटवर्क ठप्प होने को ले कर jio ने माँगी माफी , हर्जाने के तौर पर अब देगा यूजर्स को यह लाभ

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
Jio का नेटवर्क ठप्प होने को ले कर jio ने माँगी माफी , हर्जाने के तौर पर अब देगा यूजर्स को यह लाभ
नई दिल्ली 07 अक्टूबर 2021 - Reliance Jio पूरे भारत में यूजर्स को दो दिन का फ्री अनलिमिटेड प्लान दे रहा है। यह स्पेशल ऑफर उन उपयोगकर्ताओं के लिए है जो कल हुए नेटवर्क आउटेज से प्रभावित हुए हैं। यह ऑफर जियो यूजर्स के लिए एक compensatory ऑफर है, इस तरह लोग कंपनी के नेटवर्क पर खोया हुआ समय वापस पा सकते हैं। रिलायंस जियो ने एक संदेश में कहा कि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता यूजर्स को निर्बाध (uninterrupted) सर्विस प्रदान करना है। अपने ग्राहकों को दिए एक संदेश में, Jio ने कहा कि दुर्भाग्य से आज सुबह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ ग्राहकों को सेवा बाधित होने का सामना करना पड़ा। हालांकि हमारी टीमें इस नेटवर्क समस्या को कुछ ही घंटों में हल करने में सक्षम थीं, हम समझते हैं कि यह आपके लिए सुखद सेवा अनुभव नहीं था, और हम इसके लिए वास्तव में क्षमा चाहते हैं।

लेकिन सिर्फ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ग्राहक ही नहीं महाराष्ट्र, राजस्थान और अन्य जगहों के उपयोगकर्ताओं ने इस नेटवर्क आउटेज के बारे में शिकायत की है। Jio यूजर्स को दो दिन की कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस कल हुए नेटवर्क आउटेज के नुकसान की भरपाई है। यूजर्स के अनलिमिटेड प्लान्स में दो दिन की कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस अपने आप जुड़ गई है। यूजर्स को My Jio ऐप में मैन्युअली जाकर ऐसा करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि डाउनडिटेक्टर (DownDetector) के अनुसार अब तक करीब चार हजार यूजर्स ने जियो नेटवर्क के डाउन होने के बारे में रिपोर्ट किया था। जियो नेटवर्क के डाउन होने के कारण यूजर्स को कॉलिंग और इंटरनेट यूज करने में समस्या आ रही थी। 

 इसका मतलब है कि अब जियो के आपके अनलिमिटेड प्लान की नई एक्सपायरी डेट दो दिन और बढ़ा दी जाएगी। जिसके साथ आपको फ्री डेटा और कॉल का फायदा भी मिलेगा। नेटवर्क आउटेज के पीछे क्या कारण था, इसके बारे में Jio की ओर से अभी भी कोई कारण नहीं बताया गया है। अधिकांश उपयोगकर्ताओं के पास लगभग 10 या 11 घंटे बाद नेटवर्क सेवाएं वापस आ गईं। यदि आप नेटवर्क आउटेज से भी प्रभावित थे, तो आपको कंपनी की ओर से दो दिनों की कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस प्राप्त होगी। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH