फेसबुक , व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सेवा बहाल , सोमवार रात से डाउन था सर्वर

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फेसबुक , व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सेवा बहाल , सोमवार रात से डाउन था सर्वर
नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2021 - सोमवार रात को दुनिया भर में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर अचानक डाउन हो गया। रात करीब 9.15 बजे तीनों के सर्वर डाउन हो गए जिससे यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब छह घंटे बाद तक यूजर्स इन तीनों प्लेटफॉर्म्स को इस्तेमाल नहीं कर पाए। हालांकि तड़के साढ़े चार बजे फेसबुक ने ट्वीट करके सेवाएं फिर से बहाल होने की जानकारी दी। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी। आउटेज की यह समस्या पैदा होने पर लोग न तो मैसेज भेज पा रहे थे और न ही उन्हें कोई मैसेज मिल रहा था।

सेवा बहाल होने पर व्हाट्सएप ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। व्हाट्सएप ने अपने ट्वीट में कहा कि धीरे-धीरे सेवा बहाल हो रही है और हम पूरी सतर्कता के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जो कुछ समय के लिए व्हाट्सएप का उपयोग नहीं कर पाए। धैर्य बनाए रखने की अपील की थी।

वॉट्सएप-फेसबुक ने जारी किया बयान

इससे पहले इसे लेकर वॉट्सएप ने कहा कि हमें कुछ लोगों द्वारा इसके काम नहीं करने की शिकायतें मिली हैं। हम इसे सही करने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द से जल्द इस संबंध में अपडेट देंगे। वहीं, पैरेंट कंपनी फेसबुक ने भी बयान जारी करते हुए कहा- हमें पता है कि कुछ लोगों को हमारे ऐप और उत्पादों को लेकर समस्या आ रही है। हम जल्द से जल्द इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। 

वेब और स्मार्टफोन दोनों पर नहीं कर रहा था काम
वेब और स्मार्टफोन दोनों पर ही वाट्सएप और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहे थे। एंड्रायड, आईओएस और वेब प्लेटफॉर्म सभी पर ये दिक्कत आ रही थी। लोगों को न नए संदेश मिल रहे थे और न ही वे किसी को संदेश भेज पा रहे थे। इसी तरह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर न्यूजफीड रिफ्रेश पर 'रिफ्रेश नहीं कर सकते' का संदेश आ रहा था।

डाउन डिटेक्टर (DownDetector) पर लोगों ने वाट्सएप के काम नहीं करने की शिकायत की। इंस्टाग्राम और फेसबुक को लेकर भी यूजर्स ने यही शिकायत की। संदेश न भेज पाने से यूजर्स को मुश्किलें आ रही हैं। डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के मुताबिक एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स ने यह समस्या महसूस की और करीब 50 हजार लोगों ने सर्वर डाउन होने की शिकायत दर्ज कराई।

लोगों ने इन प्लेटफार्म पर आ रही समस्या की जानकारी ट्विटर पर दी। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म के डाउन होने के बारे में 8.5 लाख ट्वीट किये गए। व्हाट्सएप ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि आईटी टीम इस समस्या को दूर करने के लिए काम कर रही है। हालांकि फेसबुक की ओर से कोई बयान नहीं आया। 

इस दौरान ट्विटर पर लोगों ने खूब संदेश लिखे। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन होने की शिकायत यूजर्स ने ट्विटर पर की। कई लोगों ने इसे लेकर मजेदार मीम्स भी शेयर किए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH