कलेक्टर, जिला सत्र न्यायाधीश एवं एसपी ने जिला जेल का किया संयुक्त निरीक्षण , दिया यह आदेश ,,

छत्तीसगढ़ , 22-06-2020 10:39:27 PM
Anil Tamboli
कलेक्टर, जिला सत्र न्यायाधीश एवं एसपी ने जिला जेल का किया संयुक्त निरीक्षण , दिया यह आदेश ,,
जांजगीर चापा 22 जून 2020 - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव और एस पी श्रीमती पारुल माथुर ने सोमवार को खोखरा जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण किया।
 कलेक्टर ने कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि नए कैदी बंदियों को 14 दिनों तक आइसोलेशन वार्ड में रखने के बाद ही बाकी कैदियों के साथ रखा जाए।
 उन्होंने इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर यशवंत कुमार ने  कहा कि जेल के स्टाफ को जेल में प्रवेश करने के पहले हाथ धोने और सेनेटाइजर का उपयोग करने जैसे निर्देशों का स्वयं भी पालन करें। कलेक्टर ने ऐसे बंदी जो पढाई के इच्छुक हैं,  के लिए शिक्षक की व्यवस्था करने और बंदियों की रुचि के अनुसार कौशल विकास का प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के संबंध में जेलर को निर्देशित किया।
 जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेलर से कहा कि कैदियों व बंदियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए।  कैदियों व बंदियों के स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखी जाए। स्वास्थ्य असामान्य पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सूचित करें और उनका समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए। उनहोंने कैदियों,बंदियों से चर्चा कर जेल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।  निर्धारित प्रक्रिया के तहत परिवार से मिलने, जिला विधिक सेवा से मिल रही सुविधाओं, समय पर चालान पेश करने आदि की कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जेल परिसर में मनोरंजन के लिए टीवी  चालू रखने, वालीबॉल ग्राउंड को व्यवस्थित कर खेल शुरु करने, नियमित योग, व्यायाम करवाने,  पौष्टिक भोजन आदि  देने  के  निर्देश दिए। 
एसपी श्रीमती माथुर ने सुरक्षा प्रबंध के मद्देनजर सीसी कैमरे चालू रखने कहा। 
 निरीक्षण के दौरान आर आई श्रीमती मंजूलता केरकेट्टा, एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान, सहायक जेलर आरके साहू सहित जेल के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।.
कलेक्टर, जिला सत्र न्यायाधीश एवं एसपी ने जिला जेल का किया संयुक्त निरीक्षण , दिया यह आदेश ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH