छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ , आरोपी हुआ गिरफ्तार , जाने पूरा मामला

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ , आरोपी हुआ गिरफ्तार , जाने पूरा मामला
दुर्ग 01 अक्टूबर 2021 - भाजपा जिला दुर्ग के पार्टी कार्यालय में दो साल पूर्व एक व्यक्ति को आश्रय दिया गया था। वो वहां के एक कमरे में रहता था। लेकिन, उसकी गतिविधियां संदिग्ध और आपराधिक होने के कारण उसे बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद से वो कार्यालय प्रभारी व भाजयुमो के जिला महामंत्री से रंजिश रखने लगा।

दो दिन पहले आरोपित कार्यालय में पहुंचा और उसने कार्यालय में रखी कुर्सियों को तोड़ना शुरू कर दिया। भाजयुमो महामंत्री ने रोकने की कोशिश की तो आरोपित ने मारपीट की। 

घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और तोड़फोड़ की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि शक्ति चौरा के पास गंजपारा निवासी संजय जैन उर्फ संजू दो साल पहले भाजपा दुर्ग के जिला कार्यालय में रहता था। उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी तो उसे वहां के एक कमरे में आश्रय दिया गया था। लेकिन, वो वहीं पर नशा करने लगा और उसकी गतिविधियां संदिग्ध थी।

इस पर पार्टी कार्यालय से निकाल दिया गया। इसके लिए वो पार्टी कार्यालय प्रभारी व भाजयुमो के जिला महामंत्री गौरव शर्मा को जिम्मेदार मानता था। मंगलवार की शाम को आरोपित वहां पहुंचा। शिकायतकर्ता गौरव शर्मा भी वहीं थे। 

आरोपी ने वहां पहुंचते ही कार्यालय में रखी कुर्सियों को तोड़ना शुरू कर दिया जब गौरव शर्मा ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने गौरव शर्मा से मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद अजय चंद्राकर , राहुल भट्ट और निरंजय दुबे सहित अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने दुर्ग कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH