छत्तीसगढ़ - नाबालिग बेटी से रेप के आरोपी पिता को मौत आने तक रहना होगा जेल में , फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नाबालिग बेटी से रेप के आरोपी पिता को मौत आने तक रहना होगा जेल में , फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला
बिलासपुर 30 सितम्बर 2021 - नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पिता को मृत्यु पर्यन्त कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सजा सुनाते हुए सख्त टिप्पणी भी की है। सिविल लाइन थाने में 06 दिसंबर 2018 को एक 17 वर्षीय नाबालिग ने FIR दर्ज कराई थी कि नशे के आदी पिता ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाये। आरोपी पिता के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने उसे तत्काल जेल भेज दिया था और वह अब तक जेल में ही है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद फैसला सुनाते हुए आरोपी पिता को शेष जीवन के लिये कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि पिता किसी भी घर में एक संरक्षक की भूमिका में होता है। बच्चे भी पिता के पास रहने पर अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं। ऐसे में पिता ही यदि पुत्री के साथ रेप करता है तो यह नैतिक पतन की पराकाष्ठा को इंगित करता है। 

ऐसे अपराध की सजा कठोर होनी चाहिये। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दो महीने पहले भी एक मामले में ऐसी ही सजा सुनाई थी। सरकंडा इलाके में एक नौ साल की बीमार बच्ची से आरोपी ने चाकू की नोक पर तब बलात्कार किया जब वह घर पर अकेले थी। बालिका अपने दादी के साथ रहती थी, जो काम से घर के बाहर गई थी। बच्ची जब घर पर सोई थी तो आरोपी भोला साहू ने घर में प्रवेश किया और चाकू मार देने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। इस आरोपी को भी मृत्यु पर्यन्त कारावास की सजा दी गई है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH