छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , बंदूक की नोक पर डॉक्टर का अपहरण , कोरोना के ईलाज में कमिसन का था विवाद

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , बंदूक की नोक पर डॉक्टर का अपहरण , कोरोना के ईलाज में कमिसन का था विवाद
बिलासपुर 21 सितम्बर 2021 - बिलासपुर के सरकंडा स्थित स्काई हॉस्पिटल के संचालक को हॉस्पिटल के दो डॉक्टरों ने किडनैप कर लिया, घटना रविवार की है, आरोपी डॉक्टर उन्हें दो अन्य साथियों के साथ मुरादाबाद ले गए, लेकिन पुलिस के दबाव में उन्हें छोड़कर भाग गए, अब अपहृत हॉस्पिटल संचालक सकुशल घर लौट आये हैं।

जानकारी के मुताबिक आरोपी डॉक्टर मूलतः मुरादाबाद के ही रहने वाले थे और बिलासपुर में कोरोनाकाल में प्रैक्टिस करने दिल्ली की एक एजेंसी के माध्यम से पहुंचे थे और बिलासपुर में SKY हॉस्पिटल में वे प्रैक्टिस कर रहे थे और यहां मेडिकल काउंसिल में उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रैक्टिस के लिए आवेदन किया था।

निमेष बरैया अतिरिक्त प्रभार निमेष बरैया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्काई अस्पताल के संचालक प्रदीप अग्रवाल और आरोपी डॉक्टर के बीच पैसे को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा था आरोपी डॉक्टर अपनी तय सैलरी के बाद कोरोना काल में हुई कमाई के एवज में कमीशन की मांग कर रहा था जिसे लेकर दोनो पक्षों ने थाने में और सीएमएचओ से शिकायत की थी।

बीते रविवार को जब वसंत विहार स्थित SKY Hospital के संचालक प्रदीप अग्रवाल सैलून गए थे, तब बंदूक की नोक पर उनका किडनैप कर लिया गया.. इसके बाद उनकी कार को अस्पताल के बाहर आरोपियों ने छोड़ा और उन्हें कार से पेंड्रा, शहडोल होते हुए मुरादाबाद ले गए. आरोपियों ने बीच रास्ते में गाड़ी की नंबर प्लेट भी बदल लिया और छत्तीसगढ़ की जगह यूपी की नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया इसी दौरान आरोपियों ने संचालक के किडनैप के बाद अस्पताल में उनसे ही फोन करवा कर ब्लैंक चेकबुक भी मंगवाई और कोरे कागज में हस्ताक्षर भी करवाए.. जानकारी के मुताबिक आरोपी दोनो डॉक्टरों के अलावा दो अन्य युवक फिरोज और आलम नाम के दो युवक भी थे. इसमें से एक आरोपी अस्पताल की नर्स से संपर्क में था और पूरी जानकारी एकत्र कर रहा था।

रायपुर बिलासपुर में कुछ दिनों तक रेकी करने के बाद इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली गए थे और संचालक को किडनैप करने के बाद दो आरोपी डॉ मोहम्मद और आलम मुरादाबाद ले गए.. लेकिन बिलासपुर पुलिस किडनैपिंग के बाद से पूरी तरह मुस्तैद थी और क्लू की तलाश कर रही थी. इसी बीच पुलिस को अस्पताल की नर्स को हिरासत में लिया क्योंकि वे आरोपियों से फोन में संपर्क में थी. जिसकी सूचना आरोपियों को भी हो गई. इसे बाद आरोपी संचालक को दिल्ली एयरपोर्ट में छोड़ गए इस मामले में पुलिस का कहना है, कि संचालक से विस्तृत पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , बंदूक की नोक पर डॉक्टर का अपहरण , कोरोना के ईलाज में कमिसन का था विवाद

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH