गणेश विसर्जन के दौरान विवाद , युवती ने युवक को मारा चाकू , आरोपी युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गणेश विसर्जन के दौरान विवाद , युवती ने युवक को मारा चाकू , आरोपी युवती को पुलिस ने किया  गिरफ्तार
राजनांदगांव 20 सितम्बर 2021 -  गणेश विसर्जन के दौरान किसी बात को लेकर एक युवक और युवती में विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने युवक को चाकू मार दिया, जिससे युवक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

वहीँ आरोपित युवती को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव शहर के कमला कॉलेज के समीप कौरिन भांठा तालाब के पास गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर कुछ युवक व युवती नाच रहे थे, तभी कौरिन भांठा निवासी युवक आकाश लहरे ने उन युवतियों को वह डांस करने से मना किया था, तभी 23 वर्षीया युवती ने आकाश के साथ अश्लील गाली-गलौज किया और अपने पास रखें धारदार चाकू से आकाश लहरे के पेट पर हमला कर दिया। जिससे आकाश घायल हो गया। 

इस घटना के बाद आकाश की मां ने बसंतपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने चाकूबाजी कि आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम का कहना है कि गणेश विसर्जन के दौरान युवक-युवती में विवाद हुआ था, जिसमें युवती ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया है। 

गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज वाले डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद विसर्जन में डीजे जमकर बजाया जा रहा है। शहर के कमला कॉलेज के समीप रविवार की रात लगभग 9:00 बजे हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल आकाश को आस पास मौजूद लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस इस चाकूबाजी के पूरे मामले की जांच कर रही है और पकड़ी गई युवती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH