राजधानी में 47 दिनो तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें , इसके बाद मिलेगी यह बेहतरीन व्यवस्था

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राजधानी में 47 दिनो तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें , इसके बाद मिलेगी यह बेहतरीन व्यवस्था
नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021 - देश की राजधानी दिल्ली में शराब की दुकानों की सूरत पूरी तरह से बदलने वाली है। दिल्ली सरकार लंबे समय से नई शराब नीति लाने पर विचार कर रही है। इसे 17 नवंबर से लागू किया जा रहा है। इससे पहले 1 अक्टूबर से 17 नवंबर तक शराब की निजी दुकानें बंद रहेंगी। इस बीच 47 दिन तक सिर्फ सरकारी दुकानों पर ही शराब की बिक्री होगी। सरकार ने शराब लाइसेंस से लेकर शराब खरीदने की उम्र और दुकानों की व्यवस्था में भी बदलाव किया है। 17 नवंबर से दिल्ली में शराब काउंटर पर नहीं मिलेगी। इससे शराब दुकान के बाहर लगने वाली भीड़ खत्म होगी। यहां अब शराब की दुकानें किसी भी बाजार, मॉल, सड़क, कॉम्पलेक्स आदि में ही होंगी।

वहीं सरकार ने स्कूल, धार्मिक संस्थानों के आसपास शराब की दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी है। साथ ही अभी दिल्ली में कई वार्ड ऐसे है जहां शराब की एक भी दुकान नहीं है और कई वार्ड ऐसे हैं जहां 10-15 दुकानें पास-पास हैं। इसलिए दिल्ली को 32 जोन में बांटकर सभी जोन में शराब की दुकानों को लाइसेंस दिया जाएगा।

अब ग्राहक दुकानों के सामने खड़े होकर शराब नहीं खरीदेंगे। अब शराब की दुकानें सुपर मार्केट की तरह होंगी। ग्राहक दुकान के अंदर जाएंगे और अपनी पसंदीदा शराब चुनकर काउंटर में जाकर बिलिंग कराएंगे। इससे दुकानों के बाहर लगने वाली भीड़ खत्म होगी। सभी दुकानों में कांच के दरवाजे लगाए जाएंगे और हर ग्राहक को दुकान में एंट्री दी जाएगी, जहां वो खुद जाकर शराब लेंगे। साथ ही सभी दुकानों में AC और CCTV कैमरे लगाने जरूरी होंगे और दुकानदारों को एक महीने तक CCTV का फुटेज भी रखना होगा। CCTV कैमरे दुकान के अंदर और बाहर भी लगाए जाएंगे।

दुकान का कारपेट एरिया कम से कम 500 स्कवायर फीट होना जरूरी है। हर दुकानदार को दुकान के बाहर लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बनाकर रखनी होगी। शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ एक्शन लेकर उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। अभी दिल्ली में 720 से ज्यादा शराब की दुकानें हैं, जिसमें 260 दुकानें प्राइवेट हैं। नई आबकारी नीति के चलते एक अक्टूबर से सभी 260 प्राइवेट दुकानें बंद हो जाएंगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH